इफको ने फर्जी कंपनी फर्टिलाइज फ्रेंची की डीलरशिप, फ्रेंचाइजी की पेशकश को लेकर लोगों को चेताया

इफको ने फर्जी कंपनी फर्टिलाइज फ्रेंची की डीलरशिप, फ्रेंचाइजी की पेशकश को लेकर लोगों को चेताया

इफको ने फर्जी कंपनी फर्टिलाइज फ्रेंची की डीलरशिप, फ्रेंचाइजी की पेशकश को लेकर लोगों को चेताया
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: May 13, 2021 3:09 pm IST

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) शीर्ष उर्वरक सहकारी इफको ने लोगों को उसके नाम पर डीलरशिप या फ्रेंचाईजी की पेशकश कर रही और भारी भरकम राशि ले रही ‘फर्टिलाइजर फ्रेंची’ नाम की कंपनी से सावधान रहने को कहा है।

इफको ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि उसके संज्ञान में आया है कि कुछ अनैतिक तत्व इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘फर्टिलाइजर फ्रेंची’ के नाम से सक्रियता से काम कर रहे हैं।

कंपनी ने कहा कि इफको की शाखा होने का गलत दावा कर रही फर्टिलाइजर फ्रेंची आम लोगों को फर्जी तरीके से उर्वरक की डीलरशिप और/या फ्रेंचाइजी देने की पेशकश कर रही है।

इफको ने कहा, ‘वे संदेह न करने वाले और मासूम आम लोगों से आवेदन मंगा रहे हैं और खासकर बेरोजगार युवाओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।’

कंपनी ने कहा, ‘उर्वरक की डीलरशिप/फ्रेंचाइजी देने के नाम पर वे संवेदनशील आम जनता से लाइसेंस शुल्क, डिपोजिट और उर्वरक की आपूर्ति के लिए बुकिंग के नाम पर भारी भरकम राशि ऐंठ रहे हैं।’

इफको ने कहा कि उसका इस तरह के किसी भी व्यक्ति या इकाई से कोई लेना-देना नहीं है और वे इफको के नाम का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी कर रहे हैं। इसलिए आम लोगों को सतर्क रहना चाहिए और इस तरह के विज्ञापनों से गुमराह नहीं होना चाहिए।

भाषा प्रणव मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में