एमएसपी बढ़ाने, लागत से कम दाम पर बिकवाली से अधिकांश तेन-तिलहन में सुधार
एमएसपी बढ़ाने, लागत से कम दाम पर बिकवाली से अधिकांश तेन-तिलहन में सुधार
नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) सरकार के खरीफ तिलहन फसलों का न्यूनमत समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने तथा आयातकों द्वारा आयातित खाद्यतेलों की लागत से नीचे दाम पर बिकवाली का अंतर पहले से कम रहने के कारण बुधवार को देश के बाजारों में अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम में सुधार आया।
बाजार सूत्रों के अनुसार, ऊंचे दाम पर बिकवाली प्रभावित रहने के बीच मूंगफली तेल-तिलहन में आई गिरावट को छोड़कर बाकी सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल तथा बिनौला तेल के दाम में सुधार दिखा।
मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट थी जबकि कल रात शिकॉगो एक्सचेंज में मामूली सुधार था और फिलहाल इसमें मामूली गिरावट है।
सूत्रों ने कहा कि सरकार ने अगली खरीफ तिलहन फसलों में मूंगफली, सूरजमुखी, सोयाबीन और कपास के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की है।
सूत्रों ने कहा कि आयातक पहले आयात की लागत से तीन से चार प्रतिशत नीचे दाम पर खाद्यतेलों को बेच रहे थे। वे अब भी नीचे दाम पर बेच रहे हैं लेकिन गिरावट का जो अंतर पहले था उसमें कमी आने से भी खाद्यतेलों में सुधार को बल मिला।
उन्होंने कहा कि संभवत: सरकार का यह कदम खाद्यतेलों की आयात पर निर्भरता कम करने से प्रेरित नजर आता है जो विदेशीमुद्रा की बचत के बेहद जरूरी है। दूसरा यह भी देखना होगा कि केवल एमएसपी बढ़ाने से मकसद पूरा नहीं होगा बल्कि देशी खाद्य तेल-तिलहनों का बाजार विकसित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि देशी तेल-तिलहनों की मांग बढ़े और वे बाजार में आसानी से खपने के साथ आयातित तेलों से भली भांति प्रतिस्पर्धा कर सकें। इसके लिए सरकार को कुछ जरूरी सख्त कदम भी उठाने पड़ सकते हैं। इससे महत्वपूर्ण विदेशीमुद्रा की भी बचत हो सकती है और देश में रोजगार भी बढ़ सकते हैं।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 7,075-7,100 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 6,550-7,025 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,550 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,470-2,770 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 14,550 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,430-2,530 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,430-2,575 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,650 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,180 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,675 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,450 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,400 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 7,350-7,400 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 7,000-7,075 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण
रमण

Facebook


