आय फाइनेंस का 1,010 करोड़ रुपये का आईपीओ नौ फरवरी को खुलेगा

Ads

आय फाइनेंस का 1,010 करोड़ रुपये का आईपीओ नौ फरवरी को खुलेगा

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 12:50 PM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 12:50 PM IST

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) आय फाइनेंस का 1,010 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) नौ फरवरी को अभिदान के लिए खुलेगा।

गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) आय फाइनेंस का उद्देश्य भविष्य में कारोबार में वृद्धि और परिसंपत्ति खंड के विस्तार के लिए अपने पूंजी आधार को मजबूत करना है।

कंपनी ने बुधवार को सार्वजनिक घोषणा में बताया कि आईपीओ का मूल्य दायरा 122-129 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह नौ फरवरी को खुलेगा और 11 फरवरी को बंद होगा जबकि बड़े (एंकर) निवेशक छह फरवरी को बोली लगा पाएंगे।

आईपीओ में 710 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 300 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

आय फाइनेंस का शेयर 16 फरवरी को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होगा। भाषा निहारिका

निहारिका