Udhampur Encounter News: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को किया ढेर, मंगलवार से जारी है मुठभेड़

Ads

Udhampur Encounter News: उधमपुर जिले में पहाड़ी व जंगली क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई।

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 01:54 PM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 01:58 PM IST

Udhampur Encounter News/ image source: ANI

HIGHLIGHTS
  • उधमपुर जिले में सुरक्षाबल के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई।
  • इस ऑपरेशन में जवानों को बड़ी सफलता मिली है।
  • जवानों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है।

Udhampur Encounter News: उधमपुर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में पहाड़ी व जंगली क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह ऑपरेशन बुधवार को भी जारी रहा। इस ऑपरेशन में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे। (Udhampur Encounter News) बताया जा रहा है कि, इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का शीर्ष कमांडर मावी अपने साथी के साथ मारा गया है।

जवानों को मिली थी आतंकियों की मौजूदगी की सूचना

Udhampur Encounter News: अब तक सामने आई जानकरी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ ने उधमपुर के बंसंतगढ़ इलाके में संयुक्त मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया। सुरक्षाबलों को रामनगर और बसंतगढ़ के दुर्गम क्षेत्र चिगला बलोता में आतंकवादियों के मौजूद होने और संदिग्ध हलचल करने की सूचना (Udhampur Encounter News)  मंगलवार को मिली थी।

मंगलवार शाम से जारी है मुठभेड़

Udhampur Encounter News: सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल के जवान अलर्ट हो गए और सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस (Udhampur Encounter News)  ने संयुक्त रूप से व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। मंगलवार को सुरक्षाबला जब आगे बढ़ रहे थे तो शाम करीब चार बजे जगरेडा क्षेत्र के घने जंगल में छिपे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबल ने भी इसका जवाब दिया और मुठभेड़ शुरू हो गई।

पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित

Udhampur Encounter News: मुठभेड़ शुरू होने के बाद पूरे इलाके में है अलर्ट घोषित कर दिया गया और मौके पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को बुलाया गया। देर रात तक दोनों तरफ से गोलीबारी होती रही। पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। वहीं बुधवार सुबह जवानों ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तो (Udhampur Encounter News)  आतंकियों को मार गिराया है।

इस बीच, सेना की व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि, खुफिया सूचना के आधार पर चलाए जा रहे इस संयुक्त अभियान को ऑपरेशन केया नाम दिया गया है। बता दें कि, आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के मद्देनजर पहले से ही उधमपुर जिला के पहाड़ी व जंगल क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-

उधमपुर में हुई मुठभेड़ किस इलाके में हुई है?

उधमपुर जिले के बसंतगढ़ क्षेत्र के पहाड़ी और घने जंगलों वाले इलाके चिगला बलोता में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ हुई है।

उधमपुर मुठभेड़ में कितने आतंकी मारे गए हैं?

इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो आतंकियों को मार गिराया है।

उधमपुर मुठभेड़ में मारे गए आतंकी किस संगठन से जुड़े थे?

मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकी प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे।

उधमपुर मुठभेड़ ऑपरेशन में कौन-कौन से सुरक्षाबल शामिल थे?

इस संयुक्त मुठभेड़ ऑपरेशन में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ शामिल थीं।

उधमपुर मुठभेड़ के बाद इलाके में क्या सुरक्षा व्यवस्था है?

मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।