आयकर विभाग ने आठ नवंबर तक 1.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया
आयकर विभाग ने आठ नवंबर तक 1.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया
नयी दिल्ली, 10 नवंबर (भाषा) चालू वित्त वर्ष में अबतक (आठ नवंबर तक) 98 लाख से अधिक करदाताओं को 1.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक का आयकर रिफंड किया गया है। आयकर विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विभाग ने कहा कि वापस की गयी राशि में 12,616.79 करोड़ रुपये के 65.31 लाख ‘रिफंड’ आकलन वर्ष 2021-22 के हैं।
आयकर विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक अप्रैल, 2021 से आठ नवंबर, 2021 के बीच 98.90 लाख से अधिक करदाताओं को 1,15,917 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है।
इसमें 97.12 लाख व्यक्तिगत आयकरदाताओं को 36,000 करोड़ रुपये का रिफंड किया गया है। वहीं 1.77 लाख मामलों में कॉरपोरेट करदाताओं को 79,917 करोड़ रुपये लौटाये गए हैं। ’
भाषा जतिन अजय
अजय

Facebook


