आयकर विभाग ने करदाताओं को 1.01 लाख करोड़ रु का रिफंड जारी किया, 27.55 लाख करदाताओं को मिला लाभ
आयकर विभाग ने करदाताओं को 1.01 लाख करोड़ रु का रिफंड जारी किया, 27.55 लाख करदाताओं को मिला लाभ
नई दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) । आयकर विभाग ने बुधवार को कहा है कि उसने एक अप्रैल से लेकर आठ सितंबर 2020 के बीच 27.55 लाख करदाताओं को 1.01 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है।
इस राशि में 25.83 लाख करदाताओं को 30,768 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत आयकर का रिफंड शामिल हैं वहीं 1.71 लाख करदाताओं को 70,540 करोड़ रुपये का कंपनी कर का रिफंड इस दौरान किया गया है।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में संगमरमर खदान ढहने की घटना में कम से कम 22 लोगों की मौ…
केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने ट्वीट जारी कर कहा, ‘‘सीबीडीटी ने एक अप्रैल से लेकर 08 सितंबर 2020 के बीच 27.55 लाख करदाताओं को 1,01,308 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है। इसमें 25,83,507 मामलों में 30,768 करोड़ रु का आयकर रिफंड जारी किया गया जबकि 1,71,155 मामलों में 70,540 करोड़ रुपये का कार्पोरेट कर रिफंड जारी किया गया।’’
ये भी पढ़ें- भारतीय मूल की प्रोफेसर की कंपनी का कोविड-19 टीका विकसित करने के लिय…
कोविड- 19 महामारी के दौरान सरकार का प्रयास रहा है कि करदाताओं को बिना किसी परेशानी के आसानी से कर संबंध सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इन्हीं प्रयासों के तहत सभी के लंबित कर रिफंड जारी किये जा रहे हैं।

Facebook


