Independence Day 2026: आज एक रुपये में टॉफी भी मुश्किल, तब इससे भर जाता था पूरा थैला! आजादी के जमाने में इतनी थी 1 रुपये की ताकत
Independence Day 2026: आज महंगाई के दौर में एक रुपये की कीमत बेहद कम हो गई है। लेकिन 1947 में स्थिति बिलकुल अलग थी। आजादी के समय सिर्फ 1 रुपये …

(Independence Day 2026/ Image Credit: AI-generated)
- 1947 में ₹1 में करीब 3.3 किलो आटा मिलता था।
- एक रुपये में लगभग 8 किलो चावल खरीदा जा सकता था।
- ₹1 में करीब 8 लीटर दूध मिलने की बात सामने आती है।
Independence Day 2026: आजकल महंगाई के दौर में 20-25 हजार रुपये की मासिक सैलरी में घर चलाना कई परिवारों के लिए चुनौती बन गया है। मकान का किराया, बिजली बिल, बच्चों की पढ़ाई का खर्च, राशन और रोजमर्रा के खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन 1947 में आजादी के समय हालात बहुत अलग था। उस समय एक रुपये की खरीदारी क्षमता आज के मुकाबले बहुत ज्यादा थी। कई जरूरी सामान बहुत कम कीमत में मिल जाते थे। यहां तक कि उस समय कई लोगों के लिए 1 रुपये में (Power of One Rupee) रोजमर्रा की चीजों को पूरा करने के लिए पर्याप्त होते थे। तो आइए जानते हैं कि आजादी के समय 1 रुपये में क्या-क्या खरीदे जा सकते थे।
1947 में 1 रुपये में कितना राशन आता था?
मीडिया रिपोर्ट्स के आंकड़ों के मुताबिक, 1947 के आसपास गेहूं का आटा करीब 30 पैसे प्रति किलो था। यानी एक रुपये में लगभग 3.3 किलो आटा खरीदा जा सकता था। चावल की कीमत करीब 12 पैसे प्रति किलो बताई जाती है, जिससे एक रुपये में लगभग 8 किलो चावल खरीद सकते थे। वहीं चीनी करीब 40 पैसे किलो थी और एक रुपये में करीब 2.5 किलो चीनी खरीदी जा सकती थी।
दूध और सब्जियों की कीमत भी बहुत कम थी
उस समय दूध की कीमत करीब 12 पैसे प्रति लीटर बताई जाती है। इस हिसाब से एक रुपये में करीब 8 लीटर दूध खरीदा जा सकता था। वहीं, आलू की कीमत करीब 25 पैसे प्रति किलो थी। यानी एक रुपये में लगभग 4 किलो आलू मिल सकते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उस समय एक रुपये (Power of One Rupee) में हफ्तेभर की सब्जियां खरीदी जा सकती थी।
1947 में कितना था सोने का भाव?
आज सोना आम लोगों के जेब पर भारी पड़ रहा है। वहीं 1947 के आसपास सोने की कीमत आज की तुलना में बेहद कम थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उस समय 10 ग्राम सोने का भाव (Gold Price) करीब 88.62 रुपये बताया जाता है। 2026 तक सोने की कीमत में कई गुना बढ़ोतरी हो चुकी है। इस तरह पिछले करीब आठ दशकों में महंगाई और वस्तुओं की कीमतों में कितना बड़ा बदलाव आया है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Hariyali Teej 2026: क्या इस व्रत से पूरी हो सकती है मन की मुराद? हरियाली तीज पर कुंवारी लड़कियां क्यों करती हैं व्रत, वजह जानकर चौंक जाएंगे
- Morena School Viral Video: सरकारी स्कूल बना अय्याशी का अड्डा, टॉयलेट में मिले आपत्तिजनक सामान के पैकेट, स्टाफ ने ही कर दिया वीडियो वायरल
- Lucknow Father Son News: कलयुगी बेटे की घिनौनी करतूत, पिता की मौत के बाद लाश के साथ किया ये काम! वीडियो देख आप भी हो जाएंगे शर्म से लाल
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 1947 में एक रुपये की खरीदारी क्षमता आज के मुकाबले काफी ज्यादा थी। इससे कई रोजमर्रा की जरूरी चीजें खरीदी जा सकती थीं।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Independence Day 2026: Today, it is hard to even get a toffee for one rupee, but back then, a whole bag could be filled with it! Such was the purchasing power of one rupee in the early days of independence.
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›एसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pmरेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर
01 Oct 2026 | 9:24 pmसेबी ने आइनॉक्स क्लीन एनर्जी के आईपीओ दस्तावेजों को फिलहाल ‘रोका’
01 Oct 2026 | 9:23 pmवेदांता की बॉक्साइट आपूर्ति के लिए पुरानी मूल्य निर्धारण व्यवस्था बहाल करने की याचिका खारिज
01 Oct 2026 | 9:20 pmहिमाचल के मुख्यमंत्री ने सेब का खरीद मूल्य एक रुपये बढ़ाने की घोषणा की
01 Oct 2026 | 9:20 pmरुपया 31 पैसे टूटकर 96.25 प्रति डॉलर पर, दो माह से अधिक का निचला स्तर
01 Oct 2026 | 9:17 pmएनएमडीसी का लौह अयस्क उत्पादन अप्रैल-सितंबर अवधि में 23 प्रतिशत बढ़कर 2.7 करोड़ टन
01 Oct 2026 | 8:44 pm