भारत बायोटेक ने कोविड-19 वैक्सीन के लिए वाशिंगटन विश्वविद्यालय के साथ समझौता किया
भारत बायोटेक ने कोविड-19 वैक्सीन के लिए वाशिंगटन विश्वविद्यालय के साथ समझौता किया
हैदराबाद, 23 सितंबर (भाषा) भारत बायोटेक ने बुधवार को सेंट लुइस में वाशिंगटन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मेडिसिन के साथ कोविड-19 की एकल खुराक वैक्सीन- चिंप एडीनोवायरस (चिंपांजी एडीनोवायरस) के लिए एक लाइसेंस समझौते पर हस्ताक्षर किए।
भारत बायोटेक द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक कंपनी के पास अमेरिका, जापान और यूरोप को छोड़कर अन्य सभी बाजारों में वैक्सीन के वितरण का अधिकार होगा।
कंपनी ने बताया कि इस वैक्सीन के पहले चरण का परीक्षण सेंट लुइस विश्वविद्यालय की इकाई में होगा, जबकि नियामक मंजूरियां हासिल करने के बाद भारत बायोटेक अन्य चरणों का परीक्षण भारत में भी करेगी।
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय

Facebook


