तीन केमिकल पार्कों की स्थापना के लिए 3,030 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी

तीन केमिकल पार्कों की स्थापना के लिए 3,030 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी

तीन केमिकल पार्कों की स्थापना के लिए 3,030 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी
Modified Date: July 24, 2026 / 04:58 pm IST
Published Date: July 24, 2026 4:58 pm IST

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को 3,030 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ देश में तीन केमिकल पार्क की स्थापना के लिए एक नई योजना की घोषणा की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में ‘भारत औद्योगिक विकास योजना रसायन’ (भव्य-रसायन) को मंजूरी दी गई। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस फैसले की जानकारी दी।

वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में घोषित इस योजना की कुल लागत 3,030 करोड़ रुपये है। इसमें से 3,000 करोड़ रुपये साझा अवसंरचना एवंर बुनियादी सुविधाओं के विकास पर खर्च किए जाएंगे, जबकि 30 करोड़ रुपये प्रशासनिक व्यय के लिए निर्धारित हैं।

यह योजना वर्तमान वित्त वर्ष से शुरू होकर 2030-31 तक पांच वर्षों के लिए लागू रहेगी।

वैष्णव ने संवाददाताओं से कहा कि इन तीनों केमिकल पार्कों की स्थापना में कुल निवेश इससे कहीं अधिक होगा और 3,030 करोड़ रुपये की राशि केवल बुनियादी ढांचे के लिए केंद्र की सहायता है।

उन्होंने कहा कि रसायन क्षेत्र अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार है, जो कई अन्य उद्योगों को कच्चा माल उपलब्ध कराता है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, केंद्र सरकार इस योजना के तहत स्थापित होने वाले प्रत्येक पार्क के लिए अधिकतम 1,000 करोड़ रुपये तक का अनुदान देगी। हालांकि संबंधित राज्य सरकार के लिए कम-से-कम 500 करोड़ रुपये का योगदान करना जरूरी होगा।

सरकार ने कहा कि इस योजना से रसायन उद्योग की पूरी मूल्य शृंखला का विकास होगा, संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा और लॉजिस्टिक लागत में कमी आएगी।

भाषा प्रेम

प्रेम रमण

रमण


लेखक के बारे में