India Petroleum Reserve News || Image- Equitymaster file
दिल्ली: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने मिडिल-ईस्ट संकट के बीच एक अहम प्रेसवार्ता की और जरूरी जानकारियां दी। (India Petroleum Reserve News) सुजाता शर्मा ने कहा, “जैसा कि आप सभी जानते हैं, हमारा क्रूड स्टॉक काफ़ी है, और भारत सरकार ने अगले दो महीनों के लिए क्रूड ऑयल की सप्लाई के लिए ज़रूरी इंतज़ाम कर लिए हैं। हमारी रिफाइनरियाँ अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। ब्रेंट क्रूड, जो लगभग दो महीने पहले $70 प्रति बैरल के आस-पास ट्रेड कर रहा था, आज $100 का आँकड़ा पार कर गया है। इसके बावजूद, घरेलू ग्राहकों के लिए पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।”
#WATCH | Delhi: Sujata Sharma, Joint Secretary (Marketing & Oil Refinery), Ministry of Petroleum & Natural Gas, says, “As you are all aware, our crude inventory is sufficient, and the Government of India has made adequate arrangements for crude oil supplies for the next two… pic.twitter.com/yo74JV9QTC
— ANI (@ANI) April 1, 2026
सुजाता शर्मा ने बताया कि, “6 अप्रैल, 2022 के बाद से पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें नहीं बढ़ाई गई हैं। इसके अलावा, मार्च 2024 में, दोनों ईंधनों की कीमतें ₹2 कम की गई थीं। अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव से घरेलू ग्राहकों को बचाने के लिए, भारत सरकार ने एक्साइज़ ड्यूटी कम कर दी, ताकि यह पक्का हो सके कि ग्राहक सुरक्षित रहें और कीमतों में हुई किसी भी बढ़ोतरी का बोझ उन पर न पड़े।”
मिडिल ईस्ट में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच जारी जंग से दुनिया के कई देशों में इसका असर देखने को मिल रहा है। अब इसका असर भारत में भी पड़ रहा है। इसी बीच आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, आज एक अप्रैल से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 195.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है और कोलकाता में ₹218 की बढ़ोतरी हुई है। नई कीमत आज से ही लागू कर दी गई है। (India Petroleum Reserve News) ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बुधवार से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है।
एलपीजी के दाम बढ़ने से अब आम आदमी की जेब पर असर पढ़ेगा। होटल और रेस्टोरेंट में खाने की कीमतों में इजाफा देखने को मिलेगी। वहीं छोटे कारोबारियों के लिए यह स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण बन गई है, क्योंकि उनके खर्च बढ़ने के साथ आय पर असर पड़ा है।
दरअसल, इस समय ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जंग चल रही है। जिससे पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट खड़ा हो गया है। होर्मूज स्ट्रेट बंद होने की वजह से कच्चे तेल की सप्लाई में कमी देखने को मिल रही है। जिससे कई देशों में कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। दुनिया के कई देशों में गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों भारी इजाफा हुआ है। भारत में एलपीजी गैस के दाम युद्ध के बीच दो बार बढ़ चुके हैं।
बता दें कि आज से कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1884.50 रुपये की बजाय 2078.50 रुपये में मिलेगा। जबकि कोलकाता में सिलेंडर 1990 रुपये की बजाय 2208 रुपये में मिलेगा। (India Petroleum Reserve News) वहीं मुंबई में 1835 रुपये की बजाय 2031 रुपये में मिलेगा और चेन्नई में 2043.50 रुपये की बजाय 2246.50 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा लखनऊ में कमर्शियल सिलेंडर का रेट 2201, पटना में 2365 रुपये, जयपुर में 2031 रुपये, बेंगलुरु में 2161 रुपये और हैदराबाद में 2321 रुपये में मिलेगा।
19 किलोग्राम वाला कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर आज से महंगा हो जाएगा। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में 195.50 रुपये और कोलकाता में 218 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जो आज यानी 1 अप्रैल से लागू हो गई है: सोर्स pic.twitter.com/F9MOmMhzZP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2026
विमान ईंधन दोगुना से भी अधिक महंगा हुआ, कीमत 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर पहुंची
अमेरिका एवं भारत के संबंधों को अत्यधिक महत्व देते हैं ट्रंप: भारत में अमेरिका के राजदूत
मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत को यौन उत्पीड़न के प्रयास के मामले में हिरासत में लिया गया
तृणमूल नेता सागरिका घोष ने पश्चिम बंगाल में वोट चोरी के प्रयास का आरोप लगाया
झारखंड: धनबाद में जमीन धंसने के बाद ढहा मकान, एक परिवार के तीन सदस्य थे मौजूद
ओडिशा सतर्कता विभाग ने अधिकारी के पास से 45 लाख रुपये की नकदी जब्त की