2021 तक भारत सबसे ज्यादा कर्ज बोझ वाली उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा: मूडीज

Ads

2021 तक भारत सबसे ज्यादा कर्ज बोझ वाली उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा: मूडीज

  •  
  • Publish Date - September 1, 2020 / 01:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

नयी दिल्ली: वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2021 तक भारत उभरते बाजारों में सबसे अधिक कर्ज बोझ वाली अर्थवयवस्थाओं में शामिल होगा। रेटिंग एजेंसी ने कहा है कि कोरोनावायरस महामारी के कारण आर्थिक वृद्धि और राजकोषीय गणित का बड़े उभरते बाजारों की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव होगा और अगले कुछ सालों तक उनका कर्ज बोझ काफी ऊंचा होगा।

Read More: स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का खुलासा, ग्राहकों के साथ संदिग्ध अवस्था में मिली युवतियां, भारी मात्रा में यूज्य कंडोम बरामद

मूडीज का कहना है कि उभरते बाजार की अर्थव्यवस्थाओं में बढ़े प्राथमिक घाटे की वजह से उनका कर्ज बोझ 2019 के मुकाबले 2021 तक प्रतिशत 10 अंक तक बढ़ सकता है। इनमें से कुछ पर ऊंचे ब्याज भुगतान का भी बोझ होगा जिससे उनका कर्ज बोझ और बढ़ेगा। मूडीज ने कहा कि बड़े उभरते बाजारों वाली अर्थव्यवस्थाओं में ब्राजील, भारत और दक्षिण अफ्रीका का कर्ज बोझ सबसे ज्यादा हो सकता है।

Read More: 20 जोड़ी MEMU/DEMU स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय, JEE-NEET और NDA के परीक्षार्थियों के लिए रेलवे ने दी व्यवस्था…देखिए सूची

एजेंसी ने कहा है कि कमजोर वित्तीय प्रणाली और आकस्मिक देनदारियों के चलते भारत, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका और तुर्की के लिये यह जोखिम ज्यादा है।

Read More: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने की प्रदेश महामंत्रियों की नियुक्ति, 5 लोगों के नाम की घोषणा ..देखिए किसे मिली टीम में जगह