भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के अप्रैल में लागू होने की संभावना: अधिकारी

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के अप्रैल में लागू होने की संभावना: अधिकारी

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के अप्रैल में लागू होने की संभावना: अधिकारी
Modified Date: February 15, 2026 / 05:09 pm IST
Published Date: February 15, 2026 5:09 pm IST

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) भारत और ब्रिटेन के बीच जुलाई, 2025 में हस्ताक्षरित भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के अप्रैल, 2026 में लागू होने की संभावना है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भारत और ब्रिटेन ने 24 जुलाई, 2025 को वृहद आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत भारत के 99 प्रतिशत उत्पाद ब्रिटेन में बिना किसी शुल्क के भेजे जा सकेंगे, जबकि भारत में ब्रिटेन से आने वाली कारों और व्हिस्की पर कम शुल्क लगेगा।

अधिकारी ने बताया, ”हमे इस समझौते के अप्रैल में लागू होने की उम्मीद है।”

दोनों देशों ने दोहरा अंशदान संधि (डीसीसी) पर भी हस्ताक्षर किए हैं, ताकि अस्थायी कर्मचारी किसी भी देश में दो बार सामाजिक कर न दें।

अधिकारी ने बताया कि दोनों समझौते एक साथ लागू किए जा सकते हैं।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में