भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में डेयरी क्षेत्र के हितों की रक्षा की गई: उद्योग निकाय आईडीए

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में डेयरी क्षेत्र के हितों की रक्षा की गई: उद्योग निकाय आईडीए

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में डेयरी क्षेत्र के हितों की रक्षा की गई: उद्योग निकाय आईडीए
Modified Date: February 10, 2026 / 10:05 pm IST
Published Date: February 10, 2026 10:05 pm IST

नयी दिल्ली, दस फरवरी (भाषा) उद्योग निकाय इंडियन डेयरी एसोसिएशन (आईडीए) ने कहा कि सरकार ने अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते में देश के डेयरी क्षेत्र के हितों को पूरी तरह सुरक्षित रखा है।

भारत और अमेरिका ने एक संयुक्त बयान में एक अंतरिम समझौते के ढांचे की घोषणा की है। इस समझौते के बारे में पूछने पर आईडीए के अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ”हम सुरक्षित हैं और हमारे हितों की रक्षा की गई है। चिंता की कोई बात नहीं है।”

सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि पशु चारे के रूप में उपयोग होने वाले ड्राइड डिस्टिलर्स ग्रेंस (डीडीजीएस) का आयात भी बहुत कम रहेगा।

आईडीए 12-14 फरवरी तक राष्ट्रीय राजधानी में 52वें डेयरी उद्योग सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। इस तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्देश्य भारत के तेजी से बढ़ते डेयरी क्षेत्र में उभर रहे व्यापारिक अवसरों के बारे में बताना है।

सिंह ने बताया कि सम्मेलन में 3,000 से अधिक लोगों के भाग लेने की उम्मीद है, जिनमें उत्पादक, प्रसंस्करणकर्ता, प्रौद्योगिकीविद, शोधकर्ता, नीति निर्माता और उद्यमी शामिल होंगे।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण


लेखक के बारे में