IOC Public Announcement Today: प्रीमियम पेट्रोल के कीमतों में बढ़ोतरी.. Oil कंपनी ने बताया क्यों किया गया मामूली इजाफा, पढ़े ये अनाउंसमेंट
Indian Oil Corporation Public Announcement Today: इंडियन ऑयल ने प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपये महंगा किया, वैश्विक तेल कीमत बढ़ने से डीजल भी महंगा हुआ
Indian Oil Corporation Announcement Today || Image- Free Press Journal file
- प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपये महंगा
- थोक डीजल कीमतों में बड़ा इजाफा
- वैश्विक तेल कीमतों का असर
मुंबई: मध्य-एशिया में तनाव के बीच भारत में प्रीमियम या उच्च श्रेणी के पेट्रोल की कीमत में शुक्रवार को दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है, जबकि औद्योगिक उपयोगकर्ताओं को बेचे जाने वाला थोक डीजल लगभग 22 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। (Indian Oil Corporation Public Announcement Today) यह वृद्धि पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच वैश्विक तेल कीमतों में आए उछाल के बीच हुई है।
औद्योगिक डीजल की कीमतें भी बढ़ी
हालांकि, सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। उद्योग जगत के सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रीमियम 95-ऑक्टेन पेट्रोल की कीमत 99.89 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 101.89 रुपये कर दी गई है। इसके साथ ही, दिल्ली में थोक या औद्योगिक डीजल की कीमतें 87.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 109.59 रुपये कर दी गई हैं।
इंडियन आयल ने बताई बढ़ोतरी की वजह
वही इस इजाफे के बाद तेल कंपनी इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की तरफ से स्टेटमेंट जारी करते हुए इस इजाफे की वजह को स्पष्ट किया गया है। इंडियन ऑयल ने कहा है कि, “वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच, घरेलू स्थिरता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। (Indian Oil Corporation Public Announcement Today) इंडियनऑयल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती कीमतों के बावजूद भारत में सामान्य ऑटोमोबाइल ईंधन की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं होने दी है। मामूली संशोधन केवल प्रीमियम पेट्रोल XP-95 पर लागू होता है, जिसका कुल खपत पर न्यूनतम प्रभाव पड़ता है। बदलती वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद, हमारा लक्ष्य स्पष्ट है: निरंतर आपूर्ति, उचित मूल्य निर्धारण और भरोसेमंद सेवा।”
119 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंची कीमत
गौरतलब है कि, ईरान युद्ध तेज होने के कारण अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतें बृहस्पतिवार को 119 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं, जो बाद में घटकर करीब 108 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं। दिल्ली में एक लीटर सामान्य पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये बनी हुई है, जबकि इसी श्रेणी का डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:-
रुपया 82 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 93.71 प्रति डॉलर पर बंद
मानवता के लिए समर्पित चिकित्सा ही जीवन का पुनर्निर्माण : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल
खेलों के लिये ओडिशा के प्यार को देखेगी दुनिया: मुख्यमंत्री माझी
यह भी देखें:-
ब्रिटेन में बिना टिकट फुटबॉल स्टेडियम में घुसना अब दंडिक अपराध
वृंदावन का प्रत्येक कण श्रीकृष्ण की लीलाओं का साक्षी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
ऊर्जा सुरक्षा महत्वपूर्ण, केंद्र और राज्य मिलकर काम करें: मनोहर लाल

Facebook


