BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Share Market Today: शेयर बाजार में तीसरे दिन भी तेजी जारी.. निवेशकों की मौज, इतने करोड़ का हुआ मुनाफा

Share Market Today 19 March: शेयर बाजार में तीसरे दिन भी तेजी जारी.. निवेशकों की मौज, इतने करोड़ का हुआ मुनाफा Stock Market News

Share Market| Photo Credit: IBC24

Share Market| Photo Credit: IBC24

Bhavna Sahu
Published: 19 Mar 2025 | 8:50 pmModified: 19 Mar 2025 | 8:50 pm
HIGHLIGHTS
  1. 19 मार्च को भारतीय शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन बढ़त
  2. सेंसेक्स 148 अंक चढ़कर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 22,900 के स्तर को पार कर गया
  3. निवेशकों ने कमाए 5.1 लाख करोड़ रुपए

Share Market Today 19 March: नई दिल्ली। आज 19 मार्च को भारतीय शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 148 अंक चढ़कर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 22,900 के स्तर को पार कर गया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार तेजी रही, जिसके चलते बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स दोनों ही 2 फीसदी से अधिक बढ़कर बंद हुए। इस तेजी के कारण निवेशकों को आज करीब 5 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। हालांकि, FMCG और आईटी सेक्टर में हल्की कमजोरी रही, जबकि बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। अब निवेशकों की नजरें अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के परिणामों पर टिकी हैं, जो आज रात आने की संभावना है।

Read More:  Most Popular Female Actress In India: मोस्ट पॉपुलर फीमेल फिल्म स्टार्स में साउथ की हसीनाओं का जलवा.. दीपिका, आलिया भी रह गई पीछे, देखें लिस्ट 

निवेशकों ने कमाए 5.1 लाख करोड़ रुपए

BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 19 मार्च को बढ़कर 404.95 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 18 मार्च को 399.85 लाख करोड़ रुपए था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 5.1 लाख करोड़ रुपए बढ़ा है यानि निवेशकों की संपत्ति में करीब 5.1 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

सेंसेक्स के इन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

BSE  सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में 2.49% की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद Zomato, पावर ग्रिड (Power Grid), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयर 1.51 फीसदी से लेकर 2.45 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

Read More: Sanjay Dutt Upcoming Movies List 2025: एक बार फिर पर्दे पर धमाकेदार एंट्री करेंगे संजू बाबा, अपनी दमदार एक्टिंग से इन फिल्मों में मचाएंगे गदर 

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

सेंसेक्स के मात्र 13 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. जिसमें भी टेक महिंद्रा का शेयर 2.28 % की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, ITC, TCS, इंफोसिस और सन फार्मा के शेयरों में 1.07 फीसदी से लेकर 1.51% तक की गिरावट देखी गई।  सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, आइए जानते हैं..

3 हजार 012 शेयरों में भारी तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़ोतरी के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,166 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला है। इसमें से 3,012 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं, 1,038 शेयरों में गिरावट दिखी, जबकि 116 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 81 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं, 154 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ है।

Read More: Sex racket busted: स्पा सेंटर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने तीन युवतियां समेत 4 को दबोचा 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: आज की बढ़त का मुख्य कारण मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जोरदार तेजी रही, जिसके चलते प्रमुख इंडेक्सों में भी बढ़त देखने को मिली।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Share Market Today 19 March

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm