इंडिगो ने आलोक सिंह को मुख्य रणनीति अधिकारी नियुक्त किया

इंडिगो ने आलोक सिंह को मुख्य रणनीति अधिकारी नियुक्त किया

इंडिगो ने आलोक सिंह को मुख्य रणनीति अधिकारी नियुक्त किया
Modified Date: March 23, 2026 / 08:09 pm IST
Published Date: March 23, 2026 8:09 pm IST

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने सोमवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस के पूर्व प्रबंध निदेशक अलोक सिंह को अपना मुख्य रणनीति अधिकारी (सीएसओ) नियुक्त करने की घोषणा की।

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स के अचानक इस्तीफे को दो सप्ताह भी नहीं हुए हैं।

इंडिगो ने बयान में कहा कि सिंह कंपनी की दीर्घकालिक रणनीतिक योजना का नेतृत्व करेंगे और व्यापक स्तर पर ऐसे परिवर्तनकारी कदम उठाएंगे जो वृद्धि तेज करने, परिचालन की दक्षता बढ़ाने और वैश्विक विमानन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धी स्थिति मजबूत करने पर केंद्रित होंगे।

कंपनी के प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया ने कहा कि सिंह में रणनीतिक दृष्टि और परिचालन क्षमता का उत्कृष्ट मिश्रण है।

उन्होंने कहा, ‘उन्हें विमानन प्रणाली की व्यापक समझ है, जो हमारे लिए बेहद मूल्यवान होगी क्योंकि हम एक अधिक मजबूत, सक्षम और भविष्य के लिए तैयार संगठन बना रहे हैं और अपने अगले वृद्धि चरण को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। फिलहाल, अलोक मेरे सीधे अधीन होंगे। जैसे ही नया सीईओ पद संभालेगा, वह नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे।’

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में