MP OBC Reservation Case: OBC आरक्षण पर इस दिन होगी अंतिम सुनवाई! हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से दिया ये आदेश

MP OBC Reservation Case: मध्यप्रदेश के 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण पर जबलपुर हाईकोर्ट ने याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई की तारीख तय कर दी है।

MP OBC Reservation Case: OBC आरक्षण पर इस दिन होगी अंतिम सुनवाई! हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से दिया ये आदेश

MP OBC Reservation Case/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: March 23, 2026 / 08:39 pm IST
Published Date: March 23, 2026 8:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मध्यप्रदेश के 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण पर अंतिम सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है।
  • जबलपुर हाईकोर्ट ने याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई की तारीख तय कर दी है।
  • हाईकोर्ट ने 16 अप्रैल से ओबीसी आरक्षण के मामले पर फायनल हियरिंग शुरु करना तय किया है।

MP OBC Reservation Case: जबलपुर: बीते 7 सालों से कानूनी लड़ाई में फंसे, मध्यप्रदेश के 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण पर अंतिम सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है। मामले पर सुप्रीम कोर्ट से वापिस हाईकोर्ट ट्रांसफर की गई याचिकाओं पर जबलपुर हाईकोर्ट ने अंतिम सुनवाई की तारीख तय कर दी है। (MP OBC Reservation Case) चीफ जस्टिस संजीव कुमार सचदेवा की डिवीज़न बैंच ने 2 अप्रैल को मामले पर सुनवाई तय की है। कोर्ट ने तय किया है कि 2 अप्रैल को ओबीसी आरक्षण से जुड़े सभी पक्षकार अपने अपने केसों की जानकारी पेश करेंगे जिसके बाद मामले फायनल हियरिंग के लिए लिस्ट किए जाएंगे। हाईकोर्ट ने 16 अप्रैल से ओबीसी आरक्षण के मामले पर फायनल हियरिंग शुरु करना तय किया है।

बढ़ा हुआ आरक्षण देने पर हाई कोर्ट ने लगाई थी अंतरिम रोक

बता दें कि, राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट ट्रांसफर करवाई गईं ओबीसी आरक्षण की याचिकाएं, सुप्रीम कोर्ट ने वापिस एमपी हाईकोर्ट में लौटा दी हैं और हाईकोर्ट से 3 माह में सुनवाई पूरी कर फैसला सुनाने का आग्रह किया है। ये भी बता दें कि प्रदेश में साल 2019 में ओबीसी आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27 फीसदी किया गया था जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। (MP OBC Reservation Case) आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा लांघे जाने की दलील पर जबलपुर हाईकोर्ट ने बढ़ा हुआ आरक्षण देने पर अंतरिम रोक लगा दी थी जिसके बाद से सरकार 13 प्रतिशत आरक्षण होल्ड रखकर 14 फीसदी ओबीसी आरक्षण दे रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.