IBC24 Shakti Samman 2026: एक्ट्रेस नहीं होती तो क्या होती सुष्मिता सेन? IBC24 शक्ति सम्मान के मंच पर अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा, कार्यक्रम में जमकर लगे ठहाके

एक्ट्रेस नहीं होती तो क्या होती सुष्मिता सेन? IBC24 शक्ति सम्मान के मंच पर अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा, Sushmita Sen dreams of becoming the Prime Minister

IBC24 Shakti Samman 2026: एक्ट्रेस नहीं होती तो क्या होती सुष्मिता सेन? IBC24 शक्ति सम्मान के मंच पर अभिनेत्री ने किया बड़ा खुलासा, कार्यक्रम में जमकर लगे ठहाके
Modified Date: March 23, 2026 / 08:29 pm IST
Published Date: March 23, 2026 7:55 pm IST

रायपुरः IBC24 Shakti Samman 2026मध्यप्रदेशछत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हमेशा से खबरों के साथ-साथ समाजिक सरोकारों को भी अहमियत देता आया है। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है, जिनमें विभिन्न प्रतिभाएं सम्मानित होती है। राजधानी रायपुर में सोमवार को IBC24 ने ‘शक्ति सम्मान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया और प्रदेश की प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने सभी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस दौरान चैनल के एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने उनसे संवाद किया।

IBC24 Shakti Samman 2026:  मजबूत महिला से संबधित सवाल पर उन्होंने IBC24 का धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे यहां महिलाओं के सम्मानित करने का अवसर मिल रहा है, यह मेरे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में आत्मविश्वास होना बहुत जरूरी है। उनके आसपास के लोगों का सकरात्मक मदद उन्हें मिलना चाहिए। अगर समाज की महिलाओं का आत्मविश्वास ज्यादा है तो वह समाज निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा। एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने उनसे पूछा कि अगर आप एक्ट्रेस नहीं होती तो क्या होती? इस पर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने कहा कि मैं एक्ट्रेस नहीं होती तो प्रधानमंत्री होती। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर जमकर हठाके लगने लगे।

देखिए लाइवः-

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।