IBC24 Shakti Samman 2026: IBC24 शक्ति सम्मान के मंच से एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने गिनाई छत्तीसगढ़ की खूबियां, कहा- यहां आना मेरे लिए गर्व की बात, देखिए ये वीडियो
IBC24 शक्ति सम्मान के मंच से एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने गिनाई छत्तीसगढ़ की खूबियां, Actress Sushmita Sen enumerated qualities of Chhattisgarh
रायपुरः Actress Sushmita Sen Latest News मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हमेशा से खबरों के साथ-साथ समाजिक सरोकारों को भी अहमियत देता आया है। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है, जिनमें विभिन्न प्रतिभाएं सम्मानित होती है। राजधानी रायपुर में सोमवार को IBC24 ने ‘शक्ति सम्मान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन किया और प्रदेश की प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने सभी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस दौरान चैनल के एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने उनसे संवाद किया।
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने एक सवाल के जवाब में छत्तीसगढ़ की तारीफ करते हुए कहा कि भारत का नियाग्रा कहा जाने वाला चित्रकोट जलप्रपात बहुत खूबसूरत है। यहां के किले, नेशनल सेंचूरी, आदिवासी समुदाय बहुत ही मनमोहक है। सबसे खास बात यह है कि यहां के विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा है। निर्णय लेने वाले पदों में उनकी संख्या ज्यादा है। रायपुर में भी बहुत सारे जगह है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आना मेरे लिए गर्व का विषय है।
महिलाओं को सम्मानित करना मेरे लिए गर्व की बात
Actress Sushmita Sen Latest News मजबूत महिला से संबधित सवाल पर उन्होंने IBC24 का धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे यहां महिलाओं के सम्मानित करने का अवसर मिल रहा है, यह मेरे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में आत्मविश्वास होना बहुत जरूरी है। उनके आसपास के लोगों का सकरात्मक मदद उन्हें मिलना चाहिए। अगर समाज की महिलाओं का आत्मविश्वास ज्यादा है तो वह समाज निश्चित रूप से आगे बढ़ेगा। एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने उनसे पूछा कि अगर आप एक्ट्रेस नहीं होती तो क्या होती? इस पर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने कहा कि मैं एक्ट्रेस नहीं होती तो प्रधानमंत्री होती। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर जमकर हठाके लगने लगे।
इन्हें भी पढ़ें:-
- MP IAS-IPS Posting: अब इस अफसर को मिली सीधी जिले की कमान, हितिका वसल बनाई गई गुना SP, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
- International Film Festival: राजधानी में इस दिन से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, हेमा मालिनी, विक्की कौशल समेत कई सितारे हो सकते हैं शामिल
- Abdul Basit Pakistan News : ‘आतंकवाद के बिना कैसे जीओगे’, BJP का पूर्व पाक राजदूत को मुँहतोड़ जवाब, दिल्ली-मुंबई को दहलाने की धमकी पर कह दी यह बड़ी बात
- PM Modi Speech LIVE: मिडिल-ईस्ट तनाव पर PM मोदी का संसद में संबोधन, कहा- ‘हमारी कोशिश है कि तेल-गैस संकट न हो’
- Congress on Modi Govt: ‘नरेंद्र मोदी की ‘गुलामी’ का खामियाजा भुगत रहा देश का हर वर्ग’.. इजरायल-ईरान युद्ध का भारत पर असर को लेकर कांग्रेस का तीखा हमला, पढ़ें
- Alirajpur Crime News: सास-ससुर ने मिलकर बहू के साथ कर दिया कांड, फिर खुद थाने पहुंचकर लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट, मामले का खुलासा होते ही उड़े पुलिस के होश

Facebook


