IndiGo Ticket Price Hike: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच इंडिगो ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, किराए में कर दी इतनी बढ़ोतरी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

IndiGo Ticket Price Hike: भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने फ्लाइट टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है।

IndiGo Ticket Price Hike: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच इंडिगो ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, किराए में कर दी इतनी बढ़ोतरी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

IndiGo Ticket Price Hike/ Image Credit: ANI News

Modified Date: March 13, 2026 / 10:34 pm IST
Published Date: March 13, 2026 10:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच इंडिगो ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है।
  • इंडिगो ने फ्लाइट टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है।
  • इंडिगो ने ऐलान किया है कि, 14 मार्च 2026 से सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज लगाया जाएगा।

IndiGo Ticket Price Hike: नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने फ्लाइट टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। जंग की वजह से एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) के दाम 85 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए। (IndiGo Ticket Price Hike) इसी वजह से इंडिगो ने ऐलान किया है कि, 14 मार्च 2026 से सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज लगाया जाएगा। यह चार्ज आज रात 12 बजकर 1 मिनट से लागू होगा और सभी नई बुकिंग पर लागू रहेगा। फ्लाइट टिकट की कीमतों में 425 रुपए से 2300 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है।

कंपनी ने कितना बढ़ा किराया?

कंपनी की तरफ से बताया गया है कि, 14 मार्च 2026 से भारत के अंदर उड़ानों पर ग्राहकों को 425 रुपए ज्यादा देने होंगे। इंडियन सबकॉन्टिनेंट बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका और मालदीव के लिए लिए भी फ्यूल चार्ज के तौर पर 425 रुपए वसूले जाएंगे। मडिल ईस्ट की यात्रा के लिए 900 रुपए, दक्षिण पूर्व एशिया, चीन, अफ्रीका और (IndiGo Ticket Price Hike) पश्चिम एशिया की यात्रा के लिए 1800 रुपए, यूरोप की यात्रा के लिए 2300 रुपए बढ़ाया गया है।

इंडिगो ने जारी किया बयान

IndiGo Ticket Price Hike: वहीं किराया बढ़ाए जानें को लेकर इंडिगो का कहना है कि, मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से ATF के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिस वजह से ये निर्णय लिया गया है। IATA के Jet Fuel Monitor से भी इसकी पुष्टि हुई है। एयरलाइन ने कहा कि ATF उनके ऑपरेशन की सबसे बड़ी लागत है और (IndiGo Ticket Price Hike) इस अचानक बढ़ोतरी का असर पूरे नेटवर्क पर पड़ रहा है। इससे पहले एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस भी टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज लागू करने का ऐलान कर चुकी हैं। कंपनी ने कहा, ‘अगर ईंधन की बढ़ी कीमतों का पूरा असर टिकट किराए पर डाला जाता तो किराया काफी ज्यादा बढ़ाना पड़ता, इसलिए यात्रियों पर बोझ कम रखने के लिए अपेक्षाकृत कम राशि का ईंधन शुल्क लगाया गया।’

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.