तेलंगाना शहरी क्षेत्र में गरीबों के लिए ‘इंदिरम्मा आवासीय योजना’ शुरू

Ads

तेलंगाना शहरी क्षेत्र में गरीबों के लिए 'इंदिरम्मा आवासीय योजना' शुरू

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 10:35 PM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 10:35 PM IST

हैदराबाद, 20 जुलाई (भाषा) तेलंगाना सरकार ने सोमवार को हैदराबाद के मुख्य शहरी क्षेत्र में गरीबों के लिए आवास मुहैया कराने के इरादे से ‘इंदिरम्मा आवासीय योजना’ की शुरुआत की।

राज्य के आवास मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने एक कार्यक्रम में कहा कि पहले चरण में हैदराबाद के 24 विधानसभा क्षेत्रों में से 16 में प्रत्येक में 500-500 घर स्वीकृत किए गए हैं। बाकी आठ क्षेत्रों में भी जल्द इस योजना को लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हैदराबाद के मुख्य शहरी क्षेत्र में कुल एक लाख घर बनाए जाने का लक्ष्य है।

इंदिरम्मा आवासीय योजना के पहले चरण में 4.5 लाख और दूसरे चरण में 2.5 लाख घरों को मंजूरी दी जा चुकी है। इसी क्रम में हैदराबाद क्षेत्र में एक लाख घर बनाए जाने हैं।

योजना के तहत बहुमंजिला इमारतें बनाई जाएंगी, जिनमें हर फ्लैट का निर्मित क्षेत्रफल 525 वर्ग फुट होगा। एक घर के निर्माण पर करीब 11 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है, जिसमें सरकार पांच लाख रुपये की सब्सिडी देगी।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय

प्रेम