Tonk Leopard Attack Video: शराब दुकान में घुसा तेंदुआ, सेल्समैन समेत 2 लोगों पर झपटा, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

Ads

Tonk Leopard Attack Video: शराब दुकान में घुसा तेंदुआ, सेल्समैन समेत 2 लोगों पर झपटा, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

  •  
  • Publish Date - July 21, 2026 / 10:34 AM IST,
    Updated On - July 21, 2026 / 10:35 AM IST

Tonk Leopard Attack Video: शराब दुकान में घुसा तेंदुआ, सेल्समैन समेत 2 लोगों पर झपटा, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • राजस्थान के टोंक में शराब की दुकान में घुसा तेंदुआ, CCTV में कैद हुआ हमला
  • तेंदुए के हमले में सेल्समैन समेत दो लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी
  • वन विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया

टोंक। Tonk Leopard Attack Video: राजस्थान से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ शराब दूकान में घुसकर वहां मौजूद लोगों पर झपट पड़ता है। बताया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो टोंक जिले का है। सोमवार को एक तेंदुआ शराब के ठेके की दुकान में घुस गया। इस दौरान तेंदुए के हमले में शराब सेल्समैन समेत दो लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Tonk Leopard Attack Video मिली जानकारी के अनुसार, घटना टोडारायसिंह कस्बे में हुई, जहां तेंदुए ने पहले शराब की दुकान के बाहर एक व्यक्ति फतेह लाल कोली (40) पर हमला किया। इसके बाद वह दुकान के अंदर घुस गया और सेल्समैन संजय गुर्जर (25) पर भी हमला कर दिया। सेल्समैन किसी तरह दुकान से बाहर निकलने में सफल रहा। वहीं इस घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को पकड़ लिया गया है।

 

ये भी पढ़ें

तेंदुए का हमला कहां हुआ?

यह घटना राजस्थान के टोंक जिले के टोड़ारायसिंह कस्बे में हुई।

इस हमले में कितने लोग घायल हुए?

तेंदुए के हमले में दो लोग घायल हुए, जिनमें एक शराब दुकान का सेल्समैन और एक स्थानीय व्यक्ति शामिल हैं।

क्या पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड हुई?

हां, शराब की दुकान में लगा CCTV कैमरा पूरी घटना को रिकॉर्ड कर चुका है और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या तेंदुए को पकड़ लिया गया है?

हां, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया है।

घायलों की हालत कैसी है?

दोनों घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।