इंडो-एमआईएम का शेयर निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 45 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

Ads

इंडो-एमआईएम का शेयर निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 45 प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

  •  
  • Publish Date - July 30, 2026 / 11:04 AM IST,
    Updated On - July 30, 2026 / 11:04 AM IST

नयी दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) इंजीनियरिंग कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी इंडो एमआईएम लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 485 रुपये के मुकाबले करीब 45 प्रतिशत की बढ़त के साथ बृहस्पतिवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 703 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य से 44.94 प्रतिशत अधिक है। बाद में यह 49.51 प्रतिशत उछलकर 725.15 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई पर शेयर 700 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य की तुलना में 44.32 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है।

कंपनी का बाजार पूंजीकरण 35,132.87 करोड़ रुपये रहा।

इंडो-एमआईएम लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन 72.34 गुना अभिदान मिला था।

बेंगलुरु स्थित कंपनी का आईपीओ 500 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 6.83 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण था। इसके लिए मूल्य दायरा 461-485 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

कंपनी नए निर्गम से प्राप्त 400 करोड़ रुपये का उपयोग कुछ बकाया ऋणों के अग्रिम भुगतान या पुनर्भुगतान के लिए करेगी। शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

भाषा निहारिका

निहारिका