बिजनौर में भाई ने बहन के प्रेमी की हत्या की, शव को ठिकाने लगाया

Ads

बिजनौर में भाई ने बहन के प्रेमी की हत्या की, शव को ठिकाने लगाया

  •  
  • Publish Date - July 30, 2026 / 11:01 AM IST,
    Updated On - July 30, 2026 / 11:01 AM IST

बिजनौर (उप्र), 30 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के अलादीनपुर गांव में एक व्यक्ति ने बहन के कथित प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसका शव कार में रखकर सुनसान जगह पर फेंक दिया।

क्षेत्राधिकारी (धामपुर) अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना स्योहारा के चकमहदूद सानी निवासी नफीस (32) का अलादीनपुर गांव निवासी एक युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग था।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को नफीस अपनी प्रेमिका के घर उससे मिलने पहुंच गया, जहां युवती के भाई उवैस ने नफीस को अपने घर में देखकर गुस्से में उसे बुरी तरह पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उवैस, नफीस का शव कार में रखकर कांठ थाना क्षेत्र में सलेमपुर गांव के मजरा फजलाबाद में फेंक आया।

चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार को नफीस की मां ने स्योहारा थाने में अपने बेटे की गुमशुदगी की जानकारी दी। बुधवार शाम को उवैस ने खुद थाने पहुंचकर जुर्म स्वीकार कर लिया और उसकी निशानदेही पर शव भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, कांठ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं राजेंद्र

गोला

गोला