अमेजन वेब सर्विसेज का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष में 10 गुना से अधिक होकर 242.8 करोड़ रुपये पर

Ads

अमेजन वेब सर्विसेज का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष में 10 गुना से अधिक होकर 242.8 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - July 29, 2026 / 10:23 PM IST,
    Updated On - July 29, 2026 / 10:23 PM IST

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (भाषा) अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 में 10 गुना से अधिक होकर 242.8 करोड़ रुपये हो गया।

बाजार आसूचना मंच टॉफ्लर द्वारा साझा किए गए दस्तावेज के अनुसार, ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की क्लाउड सेवा इकाई ने वित्त वर्ष 2024-25 में 23.1 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

वित्त वर्ष 2025-26 में परिचालन से कंपनी की एकीकृत आय लगभग 21 प्रतिशत वृद्धि के साथ 20,225.6 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 16,744.9 करोड़ रुपये थी।

हालांकि, एकल आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ करीब 14 प्रतिशत घटकर 242.4 करोड़ रुपये रह गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 281.5 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का एकल आधार पर कुल खर्च 19,888 करोड़ रुपये रहा।

भाषा

यासिर अजय

अजय