BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

IndusInd Bank Share: सालभर में 46 फीसदी टूटा शेयर, मैक्वेरी को भरोसा 1200 रुपये के पार जाएगा भाव – NSE: INDUSINDBK, BOM: 532187

IndusInd Bank Share: सालभर में 46 फीसदी टूटा शेयर, मैक्वेरी को भरोसा 1200 रुपये के पार जाएगा भाव

(IndusInd Bank Share, Image Source: IBC24)

(IndusInd Bank Share, Image Source: IBC24)

Chandrakant Dewangan
Published: 17 Apr 2025 | 5:48 pmModified: 17 Apr 2025 | 5:48 pm
HIGHLIGHTS
  1. शेयर आज 2% चढ़कर 800.75 रुपये तक पहुंचा।
  2. मैक्वेरी ने शेयर पर 'आउटपरफॉर्म' कॉल के साथ 1210 रुपये का टारगेट दिया।
  3. सालभर में शेयर 46% टूटा, लेकिन हाल में दिखी 19% तेजी।

IndusInd Bank Share: गुरूवार, 17 अप्रैल 2025 को इंडसइंड बैंक के शेयरों में जबरदस्त मूवमेंट देखने को मिला है। शेयर 2% चढ़कर 801 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गया। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी का इस शेयर को लेकर सकारात्मक रुझान है। उन्होंने इसे 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग दी है और 1210 रुपये के टारगेट प्राइस तय किया है। इसका मतलब है कि शेयर में मौजूदा स्तर से करीब 52% तक बढ़ोतरी की संभावना है।

मैक्वेरी का पॉजिटिव संकेत

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि इंडसइंड बैंक की डेरिवेटिव बुक में पाई गई अनियमितताओं का प्रभाव पहले सोचे गए अनुमान से कम हो सकता है। पहले बैंक ने बताया था कि इस वजह से उस पर करीब 1580 करोड़ रुपये या कुल नेटवर्थ का 2.35% असर पड़ सकता है। लेकिन नई रिपोर्ट के मुताबिक, यह असर करीब 1520 करोड़ रुपये या नेटवर्थ का 2.27% ही होगा। मैक्वेरी ने इसे पॉजिटिव संकेत बताया है क्योंकि यह दिखाता है कि स्थिति उतना गंभीर नहीं है जितना पहले अनुमान लगाया जा रहा था।

अगली रिपोर्ट पर टिकी नजरें

मैक्वेरी ने कहा कि अब नजरें एक दूसरी फोरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट पर होंगी, जिसे एक और बाहरी एजेंसी तैयार कर रही है। इसका मकद डेरिवेटिव (वित्तीय अनुबंध) विसंगतियों की जड़ को समझना और उनका सही अकाउंटिंग ट्रीटमेंट तय करना है। अगर यह रिपोर्ट भी बैंक के पक्ष में रहती है तो इससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हो सकता है।

शेयर का प्रदर्शन और स्थिति

हाल के समय में इंडसइंड बैंक के शेयर ने काफी अच्छा रिटर्न दिया है। इस महीने में शेयर में 19% की तेजी आई है और इस साल अब तक 18% का उछाल देखा गया है। हालांकि, सालभर में शेयर 46% तक टूट चुका है। शेयर का 52 सप्ताह का हाई 1550 रुपये और लो लेवल 606 रुपये है। अभी कंपनी का मार्केट कैप 62,012 करोड़ रुपये के करीब है। अगर बैंक पर से डेरेवेटिव से संबंधित समस्या हटती है, तो इसमें और तेजी आने की संभावना है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: ग्लोबल ब्रोकरेज मैक्वेरी की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद शेयर में 2% तक की तेजी आई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: IndusInd Bank Share: Share fell 46 percent in a year, Macquarie believes the price will cross Rs 1200

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm