अप्रैल में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि घटकर 4.2 प्रतिशत पर

अप्रैल में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि घटकर 4.2 प्रतिशत पर

अप्रैल में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि घटकर 4.2 प्रतिशत पर
Modified Date: June 12, 2023 / 05:49 pm IST
Published Date: June 12, 2023 5:49 pm IST

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) भारत का औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) इस साल अप्रैल में 4.2 प्रतिशत की दर से बढ़ा है। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) अप्रैल 2022 में 6.7 प्रतिशत बढ़ा था।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2023 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 4.9 प्रतिशत और खनन उत्पादन 5.1 प्रतिशत बढ़ा है।

समीक्षाधीन माह के दौरान बिजली उत्पादन में 1.1 प्रतिशत की गिरावट आई है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय


लेखक के बारे में