प्रधानमंत्री की अपील के बाद उद्योग की देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के उपायों की मांग

प्रधानमंत्री की अपील के बाद उद्योग की देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के उपायों की मांग

प्रधानमंत्री की अपील के बाद उद्योग की देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के उपायों की मांग
Modified Date: May 13, 2026 / 07:25 pm IST
Published Date: May 13, 2026 7:25 pm IST

नयी दिल्ली, 13 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीयों से एक साल के लिए गैर-ज़रूरी विदेश यात्रा टालने की अपील की है। इस पर यात्रा उद्योग के अधिकारियों ने कहा कि यह ‘अतुल्य भारत’ विपणन अभियान को फिर से शुरू करने और ज़्यादा से ज़्यादा विदेशी यात्रियों को आकर्षित करने का एक बेहतरीन मौका है, जिससे देश को कीमती विदेशी मुद्रा कमाने में मदद मिल सकती है।

यात्रा बुकिंग एग्रीगेटर इक्सिगो के समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आलोक बाजपेयी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि जब तक पश्चिम एशिया का संकट हल नहीं हो जाता, ‘‘उड़ानों के अंतरराष्ट्रीय कारोबार पर सभी के लिए, कुछ असर ज़रूर पड़ेगा।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की खर्च में कटौती की अपील एक बहुत बड़ा मौका है, क्योंकि जहां एक तरफ भारतीय विदेश जाकर अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर पैसे खर्च कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ देश को स्थानीय पर्यटन से उतनी विदेशी मुद्रा नहीं मिल पा रही थी।

बाजपेयी ने भारत में ज़्यादा से ज़्यादा विदेशी यात्रियों को लुभाने के लिए एक विपणन अभियान चलाने की अपील की, जिसमें ‘अतुल्य भारत’ अभियान को नए सिरे से बढ़ावा देने जैसे प्रयास शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अभी हमारा विपणन बजट बहुत ही कम है, और मुझे लगता है कि किसी न किसी मोड़ पर हमें इसे बढ़ाना होगा ताकि हम ज़्यादा से ज़्यादा पर्यटकों को आकर्षित कर सकें, ठीक वैसे ही जैसे हमारे दक्षिण-पूर्वी एशियाई पड़ोसी देश कर रहे हैं।’’

देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के बारे में इसी तरह के विचार ज़ाहिर करते हुए, इक्सिगो के समूह सह-सीईओ रजनीश कुमार ने कहा, ‘मुझे लगता है कि इसमें बहुत ज़्यादा संभावनाएं हैं। मुझे लगता है कि हमने इस दिशा में काफी काम किया है। मेरा मानना ​​है कि ई-वीजा की सुविधा से वीज़ा से जुड़ी प्रक्रियाएं अब काफी आसान हो गई हैं।’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में