इनोविजन का आईपीओ 10 मार्च को खुलेगा, मूल्य दायरा 521-548 रुपये प्रति शेयर
इनोविजन का आईपीओ 10 मार्च को खुलेगा, मूल्य दायरा 521-548 रुपये प्रति शेयर
नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) मानव संसाधन और टोल प्लाजा प्रबंधन सेवा प्रदाता इनोविजन लिमिटेड ने अपने 323 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 521-548 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
कंपनी का आईपीओ सार्वजनिक बिक्री के लिए 10 मार्च को खुलेगा, 12 मार्च को बंद होगा।
मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन लगभग 1,300 करोड़ रुपये बैठता है।
कंपनी का प्रस्तावित आईपीओ 255 करोड़ रुपये के नए निर्गम और प्रवर्तकों द्वारा 68 करोड़ रुपये के 12.38 लाख शेयरों की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


