Bihar Politics: किसके हाथों में होगी बिहार की बागडोर? इन 4 नेताओं के बीच सीएम की कुर्सी की रेस, जानिए कौन मारेगा बाजी?
किसके हाथों में होगी बिहार की बागडोर? इन 4 नेताओं के बीच सीएम की कुर्सी की रेस, Bihar Politics: 4 Names Emerge for Next CM
पटनाः Bihar Next CM बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा जाएंगे। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा कैंडिडेट के लिए नामांकन किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद अब यह चर्चा तेज हो गई है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।
Bihar Next CM दरअसल, भारतीय संविधान में ये नियम है कि कोई भी शख्स दो सदन का एक ही समय पर सदस्य नहीं हो सकता है। इस लिहाज से अब उन्हें बिहार विधानसभा से इस्तीफा देना पड़ेगा। ऐसे में बिहार के सियासी खेमे में नए सीएम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी, संजीव चौरसिया और केंद्रीय नित्यानंद राय के नाम की चर्चा हो रही है। इसके अलावा भी कई अन्य नाम के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन बिहार के सियासी इतिहास में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा। फिलहाल कई नामों पर मंथन चल रहा है, लेकिन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को इस रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। सम्राट चौधरी ओबीसी वर्ग के कुशवाहा समाज से आते हैं और पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने संगठन और सरकार, दोनों स्तर पर अपनी स्थिति को मजबूत किया है.
नामांकन से पहले नीतीश ने किया ये पोस्ट
Bihar Politics: नामांकन से पहले नीतीश कुमार ने अपने X पर लिखा कि, ‘संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। बिहार की नई सरकार को मेरा सपोर्ट रहेगा।’नीतीश के ऐलान पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि, बिहार में महाराष्ट्र मॉडल बीजेपी ने लागू किया है। भाजपा ने नीतीश कुमार को इतना टॉर्चर किया कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ रहा है। बीजेपी अपनी सहयोगी पार्टी को खत्म कर देती है।

इन्हें भी पढ़ें
- Donald Trump Holi Greetings : अमेरिका के व्हाइट हाउस से आई होली की बधाई, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया ये खास संदेश, जानकर आपको भी होगी खुशी
- Janjgir Hoil Children Alcohol: होली के दिन छत्तीसगढ़ में खौफनाक कांड! बच्चों को इस चीज में मिलाकर दिया शराब, फिर हो गया ये हाल, देखकर उड़ गए परिजनों के होश
- Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination: मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ CM का राज्यसभा जाना तय, आज 11.30 बजे करेंगे नामांकन, गृहमंत्री अमित शाह भी रहेंगे मौजूद
- Gwalior Crime News : महज एक मामूली बहस, फिर पिता-पुत्र ने मिलकर युवक के साथ कर दिया ऐसा खौफनाक कांड, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
- US Submarine Strike: World War 2 के बाद पहली बार… टॉरपीडो से दुश्मन युद्धपोत डूबा, श्रीलंका को 87 शव मिले, क्या हिंद महासागर पहुंचा ईरान-इजरायल युद्ध?
- Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, आज खूब काम करेगा गुडलक, पूरे होंगे रुके हुए काम, पढ़ें गुरुवार का राशिफल

Facebook


