Iran Ayatollah Statement: इजराइलियों एवं ट्रंप का खून बहा देंगे… ईरान के अयातुल्ला ने दी खुलेआम धमकी, टेलीविजन पर युद्ध को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Iran Ayatollah Statement: इजराइलियों एवं ट्रंप का खून बहा देंगे... ईरान के अयातुल्ला ने दी खुलेआम धमकी, टेलीविजन पर युद्ध को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Iran Ayatollah Statement: इजराइलियों एवं ट्रंप का खून बहा देंगे… ईरान के अयातुल्ला ने दी खुलेआम धमकी, टेलीविजन पर युद्ध को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Iran Ayatollah Statement US-Iran War/Image Source: AI generated

Modified Date: March 5, 2026 / 03:28 pm IST
Published Date: March 5, 2026 2:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • इजराइल और ट्रंप के लिए खतरा
  • ईरान के अयातुल्ला नेदिया भयंकर संदेश
  • ट्रंप और इजराइलियों का खून बहाने का आह्वान

दुबई: Iran Ayatollah Statement:  ईरान के सरकारी टेलीविजन ने ईरान के एक अयातुल्ला का बृहस्पतिवार को एक संदेश प्रसारित किया, जिसमें ‘‘इजराइलियों और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप’’ का खून बहाए जाने का आह्वान किया गया।

ईरान के अयातुल्ला का खौफनाक बयान! (US military challenge)

Iran Ayatollah Statement:  यह संदेश अयातुल्ला अब्दुल्ला जवादी अमोली ने दिया। यह संदेश ऐसे समय में जारी किया गया है जब ईरान इजराइल और अमेरिका के संयुक्त हवाई हमलों का सामना कर रहा है। अमोली ने बयान में कहा, ‘‘हम अब एक बड़ी परीक्षा के कगार पर हैं और हमें इस एकता एवं इस गठजोड़ को पूरी तरह से बरकरार रखने के लिए सतर्क रहना होगा।’’ उन्होंने ‘‘यहूदीवादियों का खून बहाने, ट्रंप का खून बहाने’’ का आह्वान किया। अयातुल्ला ने कहा, ‘‘इस दौर के इमाम कहते हैं, दमनकारी अमेरिका से लड़ो, उसके खून का जिम्मा मेरे कंधों पर है।’’

इजराइल और ट्रंप का खून बहाने की दी धमकी (onald Trump News)

Iran Ayatollah Statement:  वहीं ईरान द्वारा लगातार ड्रोन और मिसाइल हमले किए जाने से अमेरिका और उसके सहयोगियों खासकर इजराइल और खाड़ी देशों के सामने गंभीर सैन्य चुनौती खड़ी हो गई है। विश्लेषकों का कहना है कि यदि हमले लंबे समय तक जारी रहे तो पश्चिमी देशों की वायु रक्षा प्रणालियों के भंडार तेजी से खत्म हो सकते हैं, जबकि ईरान के पास अब भी बड़ी संख्या में ड्रोन और मिसाइल मौजूद हैं। खबरों से संकेत मिलता है कि यदि इजराइल और अमेरिका को उम्मीद थी कि ईरान खुद पर हमलों से जल्दी झुक जाएगा, तो यह आकलन गलत साबित होता दिख रहा है। अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौत के बावजूद ईरान पश्चिम एशिया में अमेरिका के विभिन्न ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल दाग रहा है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।