आईओसी का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 56 प्रतिशत बढ़ा

आईओसी का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 56 प्रतिशत बढ़ा

आईओसी का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 56 प्रतिशत बढ़ा
Modified Date: May 18, 2026 / 10:19 pm IST
Published Date: May 18, 2026 10:19 pm IST

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसी) का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 56 प्रतिशत बढ़कर 11,377.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आईओसी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चौथी में उसका एकल आधार पर शुद्ध लाभ बढ़कर 11,377.51 करोड़ रुपये हो गया, जो 2024-25 की समान तिमाही में 7,264.85 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा कि इस तिमाही में उसे पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस एलपीजी को लागत से कम कीमत पर बेचने के कारण भारी नुकसान हुआ, लेकिन इसके बावजूद उसने मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 36,802.42 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 12,961.57 करोड़ रुपये था।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में