ईरानी तटरक्षक बल ने तेल टैंकर पर चेतावनी फायरिंग की, सभी भारतीय नाविक सुरक्षित

ईरानी तटरक्षक बल ने तेल टैंकर पर चेतावनी फायरिंग की, सभी भारतीय नाविक सुरक्षित

ईरानी तटरक्षक बल ने तेल टैंकर पर चेतावनी फायरिंग की, सभी भारतीय नाविक सुरक्षित
Modified Date: April 27, 2026 / 09:54 pm IST
Published Date: April 27, 2026 9:54 pm IST

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) टोगो के ध्वज वाले एक तेल एवं रसायन टैंकर पर ओमान के निकट ईरानी सैन्यबलों ने चेतावनी देने के लिए गोलीबारी की लेकिन जहाज पर सवार सभी 17 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय में निदेशक मनदीप सिंह रंधावा ने संवाददाताओं से कहा कि 25 अप्रैल को पोत ‘एमटी चिरोन-7’ ओमान के शिनास बंदरगाह के बाहरी क्षेत्र के पास संचालित हो रहा था। उस समय वह उन जहाजों के समीप था जिन्हें ईरानी तटरक्षक बल ने रोका और चेतावनी के तौर पर फायरिंग की।

अधिकारी ने कहा, “जहाज पर सवार सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और भारतीय-ध्वज वाले किसी भी जहाज पर असर नहीं पड़ा है।”

मंत्रालय ने कहा कि वह विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावासों और समुद्री हितधारकों के साथ समन्वय कर रहा है ताकि नाविकों की सुरक्षा और संचालन की निरंतरता सुनिश्चित की जा सके।

पिछले 24 घंटों में नौवहन महानिदेशालय के नियंत्रण कक्ष के पास 7,780 कॉल और 16,650 ईमेल आए। इस दौरान 2,770 भारतीय जहाजों के साथ संपर्क बनाए रखा गया, जिनमें से 12 ने स्थिति की जानकारी दी।

रंधावा ने कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि देशभर में बंदरगाह संचालन सामान्य बना हुआ है और कहीं से भी भीड़भाड़ की स्थिति सामने नहीं आई है।

भाषा प्रेम

प्रेम रमण

रमण


लेखक के बारे में