इटली ने कोविड-19 महामारी के असर से निपटने के लिए 47 अरब डालर का पैकज तय किया

इटली ने कोविड-19 महामारी के असर से निपटने के लिए 47 अरब डालर का पैकज तय किया

इटली ने कोविड-19 महामारी के असर से निपटने के लिए 47 अरब डालर का पैकज तय किया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: October 18, 2020 1:41 pm IST

मिलान, 18 अक्टूबर (एपी) इटली की सरकार ने कोराना वायरस महामारी से हुई आर्थिक क्षति से निपटने के लिए 40 अरब यूरों (47 अरब डालर) के नये खर्चों की घोषणा की है।

रविवार को घोषित इस पैकेज में स्वास्थ्य सेवाओं पर एक अरब डालर खर्च करने का प्रावधान है।

इसमें थोड़े समय के लिए नौकरी से बाहर किए गए कर्मचारियों, कम आय वाले परिवारों की मदद तथा अल्प विकसित दक्षिणी इलाकों की मदद तथा पैंतिस साल से कम उम्र के लोगों को काम पर रखने की लागत कम करने के प्रावधान भी शामिल हैं।

इटली के प्रधानमंत्री गियुसेप कोंते संक्रमण के फिर से फैलने की आशंका के चलते लोगों के निकलने पर नई पाबंदी की घोषणा भी कर सकते हैं।

इटली में हर रोज कोरोना संक्रमण के दस हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। यह संख्या देश में संक्रमण के चरम पर होने के मुकाबले अधिक है, हालांकि उस समय केवल ऐसे रोगियों का परीक्षण हो रहा था, जिनकी हालत अधिक बिगड़ी थी।

देश में कोरोना से अब तक 36,400 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोप में ब्रिटेन के बाद इटली में सबसे ज्यादा लोगों की इस महामारी से मृत्यु हुई है।

भाषा मनोहर पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में