जैगल प्रीपेड के आईपीओ को पहले दिन 19 प्रतिशत अभिदान

Ads

जैगल प्रीपेड के आईपीओ को पहले दिन 19 प्रतिशत अभिदान

  •  
  • Publish Date - September 14, 2023 / 08:07 PM IST,
    Updated On - September 14, 2023 / 08:07 PM IST

नयी दिल्ली, 14 सितंबर (भाषा) वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के पहले दिन बृहस्पतिवार को 19 प्रतिशत अभिदान मिला है।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत कंपनी के 1,93,26,761 शेयरों की पेशकश पर कुल 36,84,060 शेयर के लिए बोलियां मिली हैं।

आंकड़ों के अनुसार, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 11 प्रतिशत, वहीं खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) श्रेणी को 87 प्रतिशत अभिदान मिला है।

आईपीओ के तहत 392 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत 1,04,49,816 इक्विटी शेयर रखे गए हैं। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 156-164 रुपये प्रति शेयर है।

कंपनी ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 253.52 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

भाषा अनुराग अजय

अजय