वीनस विलियम्स और हैली बैप्टिस्ट फ्रेंच ओपन के महिला युगल से हटीं

Ads

वीनस विलियम्स और हैली बैप्टिस्ट फ्रेंच ओपन के महिला युगल से हटीं

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 06:04 PM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 06:04 PM IST

पेरिस, 28 मई (एपी) सात बार की मेजर एकल विजेता वीनस विलियम्स और हैली बैप्टिस्ट की जोड़ी ने फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के महिला युगल से हटने का फैसला किया।

उन्होंने बृहस्पतिवार को हटने का फैसला किया और आयोजकों ने इसका कोई कारण नहीं बताया।

लेकिन बैप्टिस्ट को बुधवार को वांग जियायू के खिलाफ अपने दूसरे दौर के एकल के दौरान बाएं पैर पर अजीब तरह से गिरने के बाद रिटायर होना पड़ा था।

अब ड्रॉ में अमेरिकी जोड़ी की जगह यूडिस चोंग और वेरोनिका रेजवेक ने ली।

वीनस अगले महीने 46 साल की हो जाएंगी। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के एकल में वाइल्ड-कार्ड से प्रवेश किया था। वह पहले दौर में हार गईं और ऑस्ट्रेलियन ओपन एकल मुख्य ड्रॉ में हिस्सा लेने वाली सबसे उम्रदराज महिला बन गईं थीं।

वीनस 2002 में अपनी छोटी बहन सेरेना से फ्रेंच ओपन एकल फाइनल हार गईं। उन्होंने 1999 और 2010 में दो बार अपनी बहन के साथ फ्रेंच ओपन युगल खिताब जीता था।

एपी नमिता सुधीर

सुधीर