जागरण प्रकाशन को मार्च तिमाही में 6.06 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Ads

जागरण प्रकाशन को मार्च तिमाही में 6.06 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 09:53 PM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 09:53 PM IST

नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) समाचारपत्र ‘दैनिक जागरण’ की प्रकाशक कंपनी जागरण प्रकाशन लिमिटेड को जनवरी-मार्च तिमाही में 6.06 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ है जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में उसे 51.46 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

जागरण प्रकाशन लिमिटेड (जेपीएल) ने शेयर बाजार को दी एक सूचना में कहा कि मार्च तिमाही में उसकी परिचालन आय 5.73 प्रतिशत घटकर 485.48 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 515.01 करोड़ रुपये थी।

आलोच्य अवधि में कंपनी का कुल खर्च 21.9 प्रतिशत घटकर 453.05 करोड़ रुपये रह गया।

वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कंपनी के प्रिंटिंग, पब्लिशिंग और डिजिटल खंड की आय मामूली रूप से घट गई जबकि एफएम रेडियो कारोबार से राजस्व 25.38 प्रतिशत घटकर 40.79 करोड़ रुपये रहा।

वहीं, आउटडोर विज्ञापन और कार्यक्रमों के आयोजन से जुड़े कारोबार खंड की आय बीती तिमाही में 15.83 प्रतिशत बढ़कर 58.46 करोड़ रुपये हो गई।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ दोगुना होकर 184.92 करोड़ रुपये रहा, जबकि एकीकृत राजस्व 1,999.45 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर रहा।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय