(Haiwaan Review Out/ Image Credit: akshaykumar Instagram)
मुंबई: Haiwaan Review Out: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी करीब 18 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ में नजर आने वाली है। इससे पहले दोनों ने 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘टशन’ में साथ काम किया था। अब दोनों अभिनेता क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ में (Haiwaan Review Out) दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। यह फिल्म उनकी मलयालम थ्रिलर ‘ओप्पम’ का हिंदी रूपांतरण बताई जा रही है। ट्रेलर सामने आने के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह बना हुआ है।
फिल्म रिलीज से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘हैवान’ का फर्स्ट रिव्यू (Haiwaan Review Out) सामने आया है। वायरल पोस्ट में डिस्ट्रीब्यूटर्स की प्रतिक्रिया का जिक्र किया गया है। इसके मुताबिक, प्रियदर्शन के निर्देशन और अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस की तारीफ की गई है। कहा जा रहा है कि निर्देशक ने इस जॉनर में अपनी पिछली मलयालम फिल्म से अलग और बेहतर काम किया है। पोस्ट में अक्षय के सब-प्लॉट को भी फिल्म के कई शानदार पलों की वजह बताया गया है, जिससे फिल्म को ज्यादा मसालेदार और आम दर्शकों के लिए मनोरंजक बनाने में मदद मिलती है।
“#Priyadarshan has outdone himself with #Haiwaan by making a better and different film than his previous Malayalam film in the same genre.#AkshayKumar‘s subplot brings and several elevation moments makes it massier.”
– Distributors pic.twitter.com/dKPyHgIOY7
— Nitesh (@NiteshNaveenAus) September 7, 2026
‘हैवान’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी CBFC से UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को यह सर्टिफिकेट 8 सितंबर को जारी किया गया। फिल्म की लंबाई 164 मिनट और 7 सेकंड है, यानी दर्शकों को करीब 2 घंटे 44 मिनट की कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म के क्राइम और थ्रिलर जॉनर को देखते हुए दर्शकों की नजर अब इस बात पर है कि प्रियदर्शन ने कहानी और सस्पेंस को पर्दे पर किस तरह पेश किया है।
‘हैवान’ का निर्माण वेंकट के. नारायण और शैलजा देसाई फेन ने KVN प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स के बैनर तले किया है। फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं (Haiwaan Review Out) में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फर्स्ट रिव्यू में मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद अब असली फैसला दर्शकों के हाथ में होगा। फिल्म रिलीज के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह क्राइम थ्रिलर उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।