CG Shikshak Bharti Notification 2026 PDF: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती का एक और नोटिफिकेशन जारी, 1800 पदों पर दिवाली से पहले होगी नियुक्ति, खुद शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दी जानकारी / Image: AI Generated
रायपुरः CG Shikshak Bharti Notification 2026 PDF छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए इन दिनों बंपर भर्ती निकाली है। लोक शिक्षण संचालनालय ने 1812 पदों पर भर्ती के लिए एक संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। इनमें शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पद दोनों शामिल है। हालांकि आवेदन और अन्य जानकारी अभी साझा नहीं की गई है।
CG Shikshak Bharti Notification 2026 PDF जारी विज्ञापन के अनुसार भर्ती में व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक सहित विभिन्न शैक्षणिक पदों के साथ गैर-शैक्षणिक पद भी शामिल हैं। इनमें व्याख्याता हिंदी के 51, अंग्रेजी के 65, संस्कृत के 47, गणित के 49, जीव विज्ञान के 39, वाणिज्य के 104, रसायन के 44, भौतिक के 53 तथा सामाजिक विज्ञान के 52 पद शामिल हैं। इसी तरह व्याख्याता भूगोल के 60 पद, शिक्षक हिंदी/संस्कृत के 34, शिक्षक अंग्रेजी के 106, शिक्षक कला के 72, शिक्षक विज्ञान के 56, शिक्षक गणित के 68, व्यायाम शिक्षक के 50, ग्रंथपाल के 60 तथा शिक्षक कंप्यूटर के 40 पद हैं। इसके अलावा प्रयोगशाला सहायक के 170, प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के 27, प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला के 24 और सहायक ग्रेड-3 के 10 पद भी शामिल हैं। विज्ञापन में व्याख्याता वाणिज्य के 104 पद और शिक्षक अंग्रेजी के 106 पद भी प्रमुख हैं। लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा, निर्देश, परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम, पदों में आरक्षण सहित विस्तृत जानकारी विभाग द्वारा जारी विस्तृत विज्ञापन में उपलब्ध कराई जाएगी।
आत्मानंद स्कूल में भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अक्टूबर में हर हाल में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी। वहीं, इस दौरान उन्होंने स्कूलों के बिजली बिल भुगतान को लेकर कहा कि जरूरत के अनुसार राशि का उपयोग किया जा सकता है। स्कूलों में टीन शेड को लेकर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि सरकार का ध्यान अन्य व्यवस्थाओं पर भी है। खराब छत वाले स्कूलों की जानकारी मांगी गई है। मरम्मत के लिए सरकार हर साल बजट जारी करती है।