जैन इरिगेशन का तीसरी तिमाही का शुद्ध घाटा बढ़कर 47.48 करोड़ रुपये हुआ

Ads

जैन इरिगेशन का तीसरी तिमाही का शुद्ध घाटा बढ़कर 47.48 करोड़ रुपये हुआ

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 06:37 PM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 06:37 PM IST

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) जैन इरिगेशन सिस्टम्स का वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध घाटा बढ़कर 47.48 करोड़ रुपये हो गया है। खर्च बढ़ने से कंपनी का घाटा भी बढ़ा है।

कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1.22 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 1,602.86 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 1,362.63 करोड़ रुपये थी।

खर्च भी 15.32 प्रतिशत बढ़कर 1,611.11 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पहले की समान अवधि में यह 1,361.36 करोड़ रुपये था।

जैन इरिगेशन के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक, अनिल जैन ने कहा कि तीसरी तिमाही, कंपनी के लिए एक मज़बूत तिमाही रही है, जिसमें सभी व्यवसाय खंड में सालाना 17.4 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि हुई है।

जीएसटी दरों में हालिया कमी ने मांग को समर्थन दिया है और सभी खंड में राजस्व विस्तार में मदद की है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय