Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में इन्हें मिली क्लीनचिट.. आखिर पुलिस ने क्यों हटा दिया चार्जशीट से इनका नाम?.. जानें क्या थी इनकी कथित भूमिका

Ads

मेघालय के सोहरा में इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो लोगों को क्लीन चिट दे दी है। गहन जांच में उनके खिलाफ आरोप साबित नहीं हो सके, जिसके बाद उन्हें नए आरोप पत्र से बाहर कर दिया गया है।

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 07:07 PM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 07:16 PM IST

Raja Raghuvanshi Murder Case / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • राजा रघुवंशी हत्याकांड में दो आरोपियों को पुलिस ने दी क्लीन चिट
  • सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप जांच में साबित नहीं हुए
  • मई 2024 में सोहरा के वेई सावदोंग जलप्रपात के पास हुई थी हत्या

इंदौर / मेघालय : Raja Raghuvanshi Murder Case मेघालय के सोहरा में पिछले साल हुए इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है। पुलिस ने सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो व्यक्तियों, बलबीर अहिरवार और लोकेन्द्र सिंह तोमर को नए आरोप पत्र से बाहर कर दिया है। दोनों आरोपियों को इस मामले में अब क्लीन चीट मिल चुकी है। ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम ने स्पष्ट किया कि गहन जांच के दौरान इन दोनों के खिलाफ सबूत मिटाने के आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

 Raja Raghuvanshi Murder Case सबूतों से छेड़छाड़ करने के लगे थे आरोप

दरअसल शुरुआती जांच में संदेह के आधार पर बलबीर अहिरवार और लोकेन्द्र सिंह तोमर को गिरफ्तार किया गया था। दोनों पर सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप था , इसके बाद वह जमानत पर बाहर थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट के निष्कर्षों में पाया गया कि इस हत्याकांड या साक्ष्य नष्ट करने में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। Raja Raghuvanshi Indore News,  इसी कारण पुलिस ने कानूनन उन्हें इस मामले में आरोपी के तौर पर नामजद नहीं करने का निर्णय लिया है।

 Raja Raghuvanshi Murder Case मई 2024 को हुई थी हत्या

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के रहने वाले कारोबारी राजा रघुवंशी की मई 2024 में सोहरा के वेई सावदोंग जलप्रपात के पास हत्या कर दी गई थी। वारदात के कई दिनों बाद 2 जून को एक गहरी खाई से उनका शव बरामद हुआ था। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस लगातार कार्यवाई कर रही है।

इन्हें भी पढ़े:-

राजा रघुवंशी हत्याकांड में कौन से आरोपियों को क्लीन चिट मिली है?

बलबीर अहिरवार और लोकेन्द्र सिंह तोमर को इस मामले में क्लीन चिट दी गई है।

इन दोनों पर क्या आरोप लगाए गए थे?

शुरुआती जांच में दोनों पर सबूतों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया था।

पुलिस ने इन्हें आरोप पत्र से बाहर क्यों किया?

गहन जांच के बाद पुलिस को इनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला, इसलिए उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया। Q4. राजा रघुवंशी की हत्या कब और कहां हुई थी?