जापान ने वेतन बढ़ाने, वृद्धि के लिए 250 अरब डॉलर का आर्थिक पैकेज दिया
जापान ने वेतन बढ़ाने, वृद्धि के लिए 250 अरब डॉलर का आर्थिक पैकेज दिया
टोक्यो, 22 नवंबर (एपी) जापान ने शुक्रवार को 39,000 अरब येन (250 अरब डॉलर) के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज को मंजूरी दी। इसके तहत व्यक्तिगत आय को बढ़ावा देने के लिए कई पहल शुरू की जाएंगी।
जापान मंत्रिमंडल द्वारा पारित व्यापक योजना प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के प्रशासन के लिए बेहद अहम है। इसमें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में डिजिटल नवाचार के लिए समर्थन, बढ़ती ऊर्जा लागतों को कम करने के लिए सब्सिडी और कम आय वाले परिवारों की मदद शामिल है।
सरकार ने कहा कि यह योजना जापानी लोगों में कल्याण की भावना पैदा करने के लिए बनाई गई है।
इस योजना में देश की गिरती जन्म दर का समाधान करने के उपाय शामिल हैं। इसमें कामकाजी महिलाओं और बुजुर्गों की मदद के लिए भी प्रावधान हैं।
योजना में वार्षिक कर-मुक्त वेतन सीमा को मौजूदा 10.3 लाख येन (6,640 अमेरिकी डॉलर) से बढ़ाने की बात भी कही गई है। नयी सीमा अभी तय नहीं हुई है, लेकिन 17.8 लाख येन (11,500 डॉलर) का स्तर प्रस्तावित किया गया है।
एपी पाण्डेय रमण
रमण
लेखक के बारे में
Web Title: जापान ने वेतन बढ़ाने, वृद्धि के लिए 250 अरब डॉलर का आर्थिक पैकेज दिया
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm