जापान की अर्थव्यवस्था अंतिम तिमाही में वार्षिक आधार पर मात्र 0.2 प्रतिशत बढ़ी

जापान की अर्थव्यवस्था अंतिम तिमाही में वार्षिक आधार पर मात्र 0.2 प्रतिशत बढ़ी

जापान की अर्थव्यवस्था अंतिम तिमाही में वार्षिक आधार पर मात्र 0.2 प्रतिशत बढ़ी
Modified Date: February 16, 2026 / 10:23 am IST
Published Date: February 16, 2026 10:23 am IST

तोक्यो, 16 फरवरी (एपी) जापान की अर्थव्यवस्था ने 2025 की अंतिम तिमाही में वार्षिक आधार पर मात्र 0.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। 2025 के लिए कुल वृद्धि दर केवल 1.1 प्रतिशत रही। सोमवार को जारी एक सरकारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

नवीनतम मौसमी रूप से समायोजित प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर-दिसंबर में निजी उपभोग में 0.4 प्रतिशत की वार्षिक दर से वृद्धि दर्ज की गई हालांकि निर्यात में 1.1 प्रतिशत की गिरावट ने इसे बेअसर कर दिया।

आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि के बाद, जुलाई-सितंबर में जापान की सकल घरेल उत्पाद (जीडीपी) में तिमाही आधार पर 0.7 प्रतिशत की गिरावट आई। चूंकि अर्थव्यवस्था ने पिछली तिमाही में फिर से वृद्धि दर्ज की इसलिए देश तकनीकी मंदी से बाल-बाल बच गया। लगातार दो तिमाहियों में संकुचन से तकनीकी मंदी की स्थिति उत्पन्न होती है।

मंत्रिमंडल कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर-दिसंबर में तिमाही आधार पर अर्थव्यवस्था में 0.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 2025 की 1.1 प्रतिशत की वृद्धि 2022 के बाद सबसे अधिक है जब जापान कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण हुए व्यवधानों से उबर रहा था।

सरकार का अनुमान है कि निकट भविष्य में अर्थव्यवस्था औसतन लगभग 0.6 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी।

एपी निहारिका

निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में