जापान की अर्थव्यवस्था उपभोक्ता व्यय के दम पर लगातार दूसरी तिमाही में बढ़ी
जापान की अर्थव्यवस्था उपभोक्ता व्यय के दम पर लगातार दूसरी तिमाही में बढ़ी
तोक्यो, 15 नवंबर (एपी) जापान की अर्थव्यवस्था उपभोक्ता व्यय के दम पर लगातार दूसरी तिमाही में बढ़ी और जुलाई-सितंबर में इसकी वृद्धि दर 0.9 प्रतिशत रही। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह बात सामने आई।
विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-जून तिमाही में 0.5 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी।
मंत्रिमंडल कार्यालय के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, घरेलू मांग में 2.5 प्रतिशत की वार्षिक दर से वृद्धि हुई। निजी खपत स्वस्थ घरेलू खपत के दम पर 3.6 प्रतिशत बढ़ी, जो जापान के सकल घरेलू उत्पाद का आधे से अधिक हिस्सा बनाती है
निर्यात में 1.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। येन का कमजोर होना निर्यात के लिए फायदेमंद है, क्योंकि इससे जापानी उत्पाद विदेशों में सस्ते हो रहे हैं। हालांकि, पिछली तिमाही में इसका प्रभाव अपेक्षाकृत सीमित रहा। इस साल की शुरुआत में जापानी येन 160-येन के स्तर पर कारोबार कर रहा था। अब यह 150-येन के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सुमी ट्रस्ट के वरिष्ठ रणनीतिकार कात्सुतोशी इनादोम ने कहा, ‘‘ हमारा मानना है कि विदेशी अर्थव्यवस्थाओं में वृद्धि के समर्थन से जापानी अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे बढ़ती रहेगी।’’
एपी निहारिका
निहारिका
लेखक के बारे में
Web Title: जापान की अर्थव्यवस्था उपभोक्ता व्यय के दम पर लगातार दूसरी तिमाही में बढ़ी
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm