झारखंड सरकार ‘विजन 2050’ के लिए आठ जुलाई से दिल्ली में आयोजित करेगी राष्ट्रीय हितधारक सम्मेलन

झारखंड सरकार ‘विजन 2050’ के लिए आठ जुलाई से दिल्ली में आयोजित करेगी राष्ट्रीय हितधारक सम्मेलन

झारखंड सरकार ‘विजन 2050’ के लिए आठ जुलाई से दिल्ली में आयोजित करेगी राष्ट्रीय हितधारक सम्मेलन
Modified Date: July 3, 2026 / 11:03 am IST
Published Date: July 3, 2026 11:03 am IST

रांची, तीन जुलाई (भाषा) झारखंड सरकार अपने ‘विजन 2050’ के लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में प्रयास तेज करने के लिए आठ जुलाई से नयी दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय हितधारक परामर्श सम्मेलन आयोजित करेगी। सरकार ने शुक्रवार को जारी बयान यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार, सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग और पर्यटन विभागों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। इस सम्मेलन में भारत और विदेशों के प्रमुख नीति-निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, निवेशक, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ और विकास साझेदार शामिल होंगे। इसमें झारखंड के दीर्घकालिक विकास एजेंडे पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

बयान में कहा गया, ‘‘ यह कार्यक्रम सूचना प्रौद्योगिकी, कृत्रिम मेधा (एआई), डिजिटल कामकाज, औद्योगिक निवेश और पर्यटन के क्षेत्र में झारखंड को निवेश के पसंदीदा गंतव्य के रूप में स्थापित करने तथा राज्य के ‘एक्सप्लोर इनफिनिट अपॉर्च्युनिटीज’ दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।’’

कार्यक्रम के दौरान झारखंड में निवेश एवं आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए कई प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ रणनीतिक समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में