Indore Monsoon News : मानसून ने MP में पकड़ी रफ्तार! इंदौर में मौसम विभाग का अलर्ट, रात होते ही बदल जाएगा पूरा मौसम

इंदौर में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने आज येलो अलर्ट जारी किया है। शहर में दिनभर मौसम साफ रहने के बाद रात में तेज बारिश का सिलसिला जारी है और अब तक करीब 8 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है।

Indore Monsoon News : मानसून ने MP में पकड़ी रफ्तार! इंदौर में मौसम विभाग का अलर्ट, रात होते ही बदल जाएगा पूरा मौसम

Jabalpur Monsoon News :

Modified Date: July 3, 2026 / 09:22 am IST
Published Date: July 3, 2026 9:19 am IST
HIGHLIGHTS
  • शाम ढलते ही मौसम बदलने लगा है।
  • कई इलाकों में देर रात तक झमाझम बारिश हुई।
  • मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी।

इंदौर : Indore Monsoon News :  मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मानसून पूरी तरह से मेहरबान है। इंदौर में आज मौसम विभाग ने बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। शहर में पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे मौसम खुशनुमा बना हुआ है। ज़िले में अब तक कुल 8 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है।

दिनभर मौसम साफ़ रात में मौसम ख़राब

MP Weather Yellow Alert Updates 2026 इंदौर में इन दिनों मौसम का एक अनोखा मिजाज देखने को मिल रहा है। यहाँ दिन भर मौसम साफ और खुला रहता है, लेकिन शाम ढलते ही मौसम करवट लेता है और रात तक झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाता है। बीते कल भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला, देर रात तक हुई तेज बारिश से शहर के कई इलाके तरबतर हो गए। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, इंदौरवासियों को फिलहाल इस बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं, क्योंकि आज भी शहर में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

कई ज़िलों में अलर्ट जारी

बता दें की पूरे मध्य प्रदेश में में झमाझम बारिश का दौर जारी है। आज भी कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें की 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आज हवाएं चलेगी साथ ही छिंदवाड़ा,रीवा, बैतूल, खंडवा भोपाल, उज्जैन में बारिश का अलर्ट है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.