EPFO Portal Down Today 2026 : आज भी नहीं खुलेगी EPFO की वेबसाइट? होमपेज पर फ्लैश हुए नए नोटिस ने बढ़ा दी करोड़ों खाताधारकों की टेंशन
EPFO की वेबसाइट सातवें दिन भी बंद रही, जिससे करोड़ों सदस्यों को PF निकासी, एडवांस क्लेम, पासबुक और UAN लॉगिन जैसी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। तकनीकी अपग्रेडेशन के कारण सेवाएं अभी भी प्रभावित हैं।
EPFO Portal Down Today 2026 / Image Source : SCREENGRAB
- करोड़ों EPFO सदस्यों का इंतजार बढ़ा।
- डेटाबेस और सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन के चलते सेवाएं ठप।
- सुरक्षा और सिस्टम स्थिरता सुनिश्चित करने के बाद ही पोर्टल शुरू होगा।
नई दिल्ली : EPFO Portal Down Today 2026 : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सदस्यों के लिए इंतजार और लंबा हो गया है। ईपीएफओ की वेबसाइट आज 7वें दिन भी बंद रही, जिससे पीएफ अकाउंट से पैसे निकालने, एडवांस क्लेम करने या पासबुक चेक करने जैसी डिजिटल विंडो पूरी तरह लॉक है। पहले संगठन की ओर से इस सिस्टम अपग्रेडेशन के काम को 2 जुलाई तक पूरा करने का दावा किया गया था, लेकिन तकनीकी काम पूरा न होने के कारण अब वेबसाइट पर एक नया नोटिस फ्लैश हो रहा है।
आज शुरू हो सकती है वेबसाइट
गुरुवार को जब उपभोक्ताओं ने ईपीएफओ की वेबसाइट खोलने की कोशिश की, तो उन्हें होमपेज पर एक बड़ा पॉप-अप नोटिस दिखाई दिया। इस नए नोटिस के अनुसार, सर्विस को बेहतर बनाने, प्रोसेसिंग क्षमता को बढ़ाने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित अनुभव देने के लिए क्लेम प्रोसेसिंग सिस्टम के डेटाबेस कंसोलिडेशन और सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन का अपग्रेडेशन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया अभी भी जारी है, जिसके कारण अब ईपीएफओ की मेंबर और एम्प्लॉयर सर्विसेज को 3 जुलाई 2026 तक शुरू करने की बात कही गई है। पहले इसके लिए 30 जून और फिर 2 जुलाई की तारीख तय की गई थी.
क्यों हो रही वेबसाइट खुलने में देरी ?
PF Advance Withdrawal Claim Pending Update इस देरी को लेकर सरकारी सूत्रों ने बताया कि ईपीएफओ तकनीकी अपग्रेडेशन को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहता है, ताकि भविष्य में वेबसाइट पर दोबारा ऐसी कोई समस्या न आए। अधिकारी सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़े हर पैरामीटर की बारीकी से जांच कर रहे हैं, और सभी पैरामीटर्स ठीक पाए जाने पर ही इसे लाइव किया जाएगा। इस अपडेशन के चलते फिलहाल मेंबर इंटरफेस लॉगिन (UAN लॉगिन), एम्प्लॉयर इंटरफेस (कंपनियों का लॉगिन), पासबुक पोर्टल और पीएफ ट्रांसफर या एडवांस विड्रॉल जैसी सभी महत्वपूर्ण ऑनलाइन सेवाएं पूरी तरह ठप पड़ी हैं।

इन्हें भी पढ़ें :
- Aaj ka Rashifal 3 July : मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों के जातकों का भविष्यफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
- Aaj Ka Panchang: आज बन रहा है दुर्लभ ‘सर्वार्थ सिद्धि योग’! इस समय किया हर काम दिला सकता है सफलता, लेकिन राहुकाल में रहें सावधान
- Defence Acquisition Council DAC Meeting 2026 : भारत की सेना को मिलने वाली है बड़ी ताकत! आज हो सकता है 2,600 करोड़ के इस डील पर फैसला h

Facebook


