Stock Market 03 July 2026: गिफ्ट निफ्टी बता रहा है आज का छिपा हुआ गेम प्लान, क्या शेयर बाजार में होगी पैसों की बारिश?

Stock Market 03 July 2026: लंबे वीकेंड से पहले गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में अच्छी तेजी रही। डाओ जोंस 1% से ज्यादा चढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। उम्मीद से कमजोर जॉब्स रिपोर्ट के बाद ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका घटी, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा। हालांकि चिप कंपनियों के शेयर गिरने से नैस्डैक पर दबाव बना रहा।

Stock Market 03 July 2026: गिफ्ट निफ्टी बता रहा है आज का छिपा हुआ गेम प्लान, क्या शेयर बाजार में होगी पैसों की बारिश?

(Stock Market 03 July 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 3, 2026 / 09:12 am IST
Published Date: July 3, 2026 9:11 am IST
HIGHLIGHTS
  • GIFT निफ्टी 155 अंकों से ज्यादा चढ़ा, मजबूत शुरुआत के संकेत।
  • सेंसेक्स 579 अंक और निफ्टी 24,175 के ऊपर बंद हुआ।
  • Dow Jones ने बनाया नया रिकॉर्ड, Nasdaq में रही कमजोरी।

नई दिल्ली: Stock Market 03 July 2026 in India: शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ होने की उम्मीद है। गिफ्ट निफ्टी करीब 155.50 की बढ़त के साथ 24,413 के आसपास कारोबार करता दिखा। जिससे निफ्टी के पॉजिटिव शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इससे पहले 2 जुलाई को भी घरेलू शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 579.48 अंक बढ़कर 77,502.12 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 169.85 अंक की तेजी के साथ 24,175.70 पर पहुंच गया था। बाजार में खरीदारी का दायरा काफी ज्यादा रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी तेजी देखने को मिली, जिससे बाजार का माहौल मजबूत बना हुआ है।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

एशियाई शेयर बाजारों में शुक्रवार को अधिकतर प्रमुख सूचकांक तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए। जापान का निक्केई 0.85% मजबूत हुआ जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स 0.83% चढ़ा। हांगकांग का हैंगसेंग भी करीब 0.93% की तेजी के साथ कारोबार करता दिखा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 3% से ज्यादा उछल गया। जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट भी बढ़त में रहा। हालांकि ताइवान के शेयर बाजार में हल्की कमजोरी देखने को मिली। दूसरी ओर अमेरिका में लंबे वीकेंड से पहले कच्चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड 72 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया, जबकि WTI भी बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा।

अमेरिकी बाजार में डाओ ने बनाया रिकॉर्ड

अमेरिका में गुरुवार को डाओ जोंस 1% से ज्यादा चढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। जून महीने के कमजोर रोजगार आंकड़ों के बाद निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेड फिलहाल ब्याज दरों में सख्ती नहीं करेगा। इसी उम्मीद ने शेयर बाजार को मजबूती दी। हालांकि चिप बनाने वाली बड़ी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से नैस्डैक दबाव में रहा और करीब 0.80% गिर गया। वहीं S&P 500 लगभग सपाट बंद हुआ। कमजोर रोजगार आंकड़ों का असर डॉलर पर भी दिखा। डॉलर इंडेक्स लगातार गिरावट में रहा और यह लगभग तीन महीनों की सबसे बड़ी साप्ताहिक कमजोरी की ओर बढ़ता दिखाई दिया।

इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की खास नजर

आज के कारोबार में कई कंपनियों के शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं। इनमें बजाज फाइनेंस, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, CSB बैंक, हिंदुस्तान जिंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, एवेन्यू सुपरमार्ट्स, PC ज्वेलर, मैरिको, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स, PB फिनटेक, BLS ई-सर्विसेज, LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया और अडानी एंटरप्राइजेज शामिल हैं। इन कंपनियों से जुड़ी नई घोषणाएं, कारोबारी अपडेट और अन्य खबरें इनके शेयरों की चाल तय कर सकती हैं।

अगले हफ्ते खुलेगा कुसुमगर का IPO

प्राइमरी मार्केट में भी हलचल तेज होने वाली है। मुंबई की सिंथेटिक फैब्रिक निर्माता कंपनी कुसुमगर 8 जुलाई को अपना 650 करोड़ रुपये का IPO लॉन्च करेगी। कंपनी का एंकर बुक 7 जुलाई को खुलेगा, जबकि आम निवेशक 8 से 10 जुलाई तक इसमें आवेदन कर सकेंगे। शेयरों का अलॉटमेंट 13 जुलाई तक होने की संभावना है और 15 जुलाई को कंपनी के शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध हो सकते हैं। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अगर सकारात्मक माहौल बना रहता है तो IPO बाजार में भी अच्छी भागीदारी देखने को मिल सकती है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।