जिंदल स्टेनलेस को जून तिमाही में 329 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Ads

जिंदल स्टेनलेस को जून तिमाही में 329 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

  •  
  • Publish Date - July 25, 2022 / 08:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (जेएसएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में करीब आठ प्रतिशत बढ़कर 329.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

जेएसएल ने सोमवार को शेयर बाजार को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 305.84 करोड़ रुपये था।

इसके अलावा कंपनी की कुल आय चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में करीब 36 प्रतिशत बढ़कर 5,490.91 करोड़ रुपये हो गई। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 4,042.32 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का कुल खर्च भी आलोच्य तिमाही के दौरान बढ़कर 5,089.45 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 3,610.89 करोड़ रुपये था।

भाषा जतिन अजय

अजय