गुलशन ग्रुप की गाजियाबाद में आवासीय परियोजना पर 1,000 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा

Ads

गुलशन ग्रुप की गाजियाबाद में आवासीय परियोजना पर 1,000 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 12:46 PM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 12:46 PM IST

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी गुलशन ग्रुप अपनी विस्तार योजना के तहत गाजियाबाद में नई आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

दिल्ली-एनसीआर स्थित कंपनी ने गाजियाबाद की वेव सिटी टाउनशिप में 5.5 एकड़ में फैली लग्जरी आवासीय परियोजना ‘गुलशन एम्पायर’ शुरू की है। इस परियोजना में 500 आवास बनाए जाएंगे जिन्हें अगले चार वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य है।

गुलशन ग्रुप के निदेशक दीपक कपूर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने यह भूखंड वेव ग्रुप से लगभग 175 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस पर एक प्रीमियम आवासीय परियोजना विकसित की जा रही है। परियोजना की कुल लागत 1,000 करोड़ रुपये होगी।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी ने इस परियोजना में मकानों की शुरुआती कीमत 2.2 करोड़ रुपये रखी है। इनकी बिक्री कीमत 10,500 रुपये प्रति वर्ग फुट है।

गुलशन ग्रुप की निदेशक युक्ति नागपाल ने कहा, ‘‘ आज के मकान खरीदार अधिक सोच-समझकर निर्णय ले रहे हैं। वे गुणवत्ता, डिजाइन, स्थान और समग्र आवासीय अनुभव को समान महत्व दे रहे हैं।’’

गुलशन ग्रुप ने पिछले तीन दशकों में दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक करोड़ वर्ग फुट से अधिक आवासीय और वाणिज्यिक परियोजनाओं का विकास किया है।

भाषा निहारिका

निहारिका